Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: एक दिसंबर से गाय-भैंस के दूध के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी-मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रामपुर के नोगली में घोषणा की कि एक दिसंबर से गाय और भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 10 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 3, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    रामपुर के नोगली में भारी जनसमूह के मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व विधायक नंद लाल

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है, जबकि आगामी छह माह में चार हजार और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक दिसबंर से गाय और भेंस के दूध में दस रूपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। जिसके बाद गाय के दूध के 61 और भेंस के दूध के 71 रूपए प्रति दाम मिलेगें।

    शनिवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 150 से अधिक सीबीएसई स्कूल खोले गए हैं। इनमें करीब दो हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को घर-द्वार के निकट बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार का उद्देश्य है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध 300 विद्यालयों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2021 में प्रदेश गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान पर था, जबकि वर्तमान सरकार के प्रयासों से हिमाचल अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकताओं में हैं और इन क्षेत्रों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों और अटल मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी संस्थान चमियाना को आधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। एम्स की तर्ज पर अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं और पुरानी मशीनों को चरणबद्ध तरीके से बदला जा रहा है। चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए 500 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है।

    रामपुर के नोगली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का स्वागत करते पंचायत प्रतिनिधि

    ओपीएस बंद नहीं होगी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया गया है और कांग्रेस सरकार के सत्ता में रहने तक इसे बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार नीति तैयार कर रही है, जिसे जल्द लागू किया जाएगा। करुणामूलक आधार पर रोजगार के पात्र मामलों में करीब 70 प्रतिशत मामलों का समाधान किया जा चुका है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार से वर्तमान सरकार को 76 हजार करोड़ रुपये का कर्ज और कर्मचारियों से संबंधित करीब 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां विरासत में मिलीं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने कार्यकाल के अंतिम छह माह में पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की घोषणाएं कीं, लेकिन इनके लिए आवश्यक स्टाफ और आधारभूत ढांचा उपलब्ध नहीं करवाया गया।

    किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हितों की पैरवी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना में हिमाचल प्रदेश के हितों के अनुरूप समझौता लागू करवाया गया है। इससे बिजली उत्पादन के लिए संभावित तीन से पांच हजार करोड़ रुपये के व्यय की बचत हुई है। परियोजना के निर्माण के बाद प्रदेश के खजाने में प्रतिवर्ष करीब 1,500 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है।

    उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भी हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर समझौता चाहता था, लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा नहीं होने दिया। वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले में प्रदेश सरकार को महत्वपूर्ण सफलता मिली है, जिससे राज्य के खजाने में 401 करोड़ रुपये आए हैं। वहीं रॉयल्टी से संबंधित कानूनी लड़ाई जीतने के बाद कड़छम वांगतू परियोजना से हिमाचल को प्रतिवर्ष करीब 150 करोड़ रुपये की आय सुनिश्चित हुई है।

    ‘अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना इसी माह

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इसी माह ‘अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना लागू करने जा रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता और पात्र परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने जनसभा में उपस्थित महिला मंडलों को सामान खरीदने के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 15 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की। सुख आश्रय योजना के तहत तीन लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए तीन-तीन लाख रुपये तथा एक लाभार्थी को एक लाख रुपये की किस्त प्रदान की गई। इसी योजना के तहत एक अन्य लाभार्थी को 16 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई।

    कार्यक्रम में सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल, हिमकोन के अध्यक्ष विकेश चौहान, पूर्व विधायक किशोरी लाल, मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, कांग्रेस उपाध्यक्ष परस राम, कांग्रेस नेता बृज लाल, मंडल अध्यक्ष लालचंद शर्मा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #गायकेदूधकारेट #ग्रामीणअर्थव्यवस्था #दूधकामूल्य #दूधकेदाम #दूधकेदाममेंबढ़ोतरी #नोगली #न्यूनतमसमर्थनमूल्य #पशुपालक #भैंसकेदूधकारेट #मुख्यमंत्रीसुक्खू #रामपुर #रामपुरबुशहर #सुखविंद्रसिंहसुक्खू #हिमाचलप्रदेश #हिमाचलसमाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 का समापन
    Next Article Kullu: राष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास को लेकर तैयारियों की समीक्षा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    SJVNL: रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का शुभारंभ

    November 16, 2026

    Lavi Mela 2026: लवी मेला-2026: निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

    November 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर 16 नवंबर को होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

    November 13, 2026

    NJHPS: स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : राज्यपाल

    November 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर शिक्षक संघ ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, 13 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग

    November 12, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों की होगी अल्कोहल टेस्टिंग

    November 12, 2026

    Lavi News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के लिए रामपुर में ट्रैफिक प्लान जारी, 11 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

    November 10, 2026

    Forest News: भालुओं को पकड़ने में रामपुर वन मंडल की बड़ी कामयाबी, प्रदेश में बना पहला क्षेत्र, एक सप्ताह में दो काले भालू पिंजरों में कैद

    November 9, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले से नगर परिषद की आय में इजाफा, झूले और डोम के ठेके से मिले 88.68 लाख रुपये

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर को जिला बनाने की मांग उठाएगी प्रधान परिषद, मुख्यमंत्री को भेजेगी ज्ञापन

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में भालू का आतंक, तीन दिन में दो लोगों पर हमला; वन विभाग अलर्ट

    November 6, 2026

    Rampur Bushahr: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित 73वीं सीनियर स्टेट महिला कबड्डी चैंपियनशिप में KIC राजपुरा बना चैंपियन

    November 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Bilaspur: बिलासपुर में नगर निकाय चुनाव: वार्डवार आरक्षण रोस्टर जारी, जानें किस वार्ड में क्या आरक्षण

    March 31, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना: अनाथ बच्चों की शादी में सरकार कर रही आर्थिक सहायता

    September 21, 2025

    Himachal : हिमकेयर योजना में कथित घोटाले की जांच होगी; नशे के खिलाफ सरकार–विपक्ष एकजुट

    December 5, 2025

    दैनिक राशिफल 25 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    March 25, 2026

    हिमाचल सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी 250 रुपए की

    August 24, 2025

    Shimla: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, पैसा कहां गया: जयराम ठाकुर का सवाल

    March 16, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 1 9 7
    Users Today : 2
    Total Users : 129197
    Total views : 252192
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.