Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने किफायती स्वास्थ्य सेवाओं, टेलीमेडिसिन और चिकित्सा में संवेदनशीलता पर जोर दिया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अन्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर

    भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता पर जोर दिया।

    राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा पेशे का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा होना चाहिए। जब कोई बीमार व्यक्ति चिकित्सक के पास आता है तो वह बीमारी से जुड़े डर और अनिश्चितता के साथ-साथ उम्मीद भी लेकर आता है। चिकित्सक अपने ज्ञान से बीमारी की पहचान और कौशल से उसका उपचार करता है, लेकिन संवेदनशीलता और करुणापूर्ण व्यवहार मरीज को मानसिक संबल प्रदान करता है। उन्होंने चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे अपने पेशे में श्रेष्ठ बनने के साथ-साथ संवेदनशीलता और करुणा को भी अपनाएं।

    उन्होंने कहा कि न्यूनतम लागत में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एम्स की पहचान है। देशवासियों के लिए एम्स का अर्थ देश के सबसे योग्य चिकित्सकों से उपचार की उम्मीद है। इस भरोसे का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और मेधावी विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देश के विभिन्न हिस्सों में नए एम्स स्थापित किए गए हैं।

    पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

    राष्ट्रपति ने कहा कि एम्स बिलासपुर की भौगोलिक स्थिति के कारण इसकी जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाली आबादी तक समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एक बहुआयामी चुनौती है। उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर को उन्नत तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं के अग्रणी केंद्र के रूप में विकसित होना चाहिए।

    उन्होंने टेलीमेडिसिन, दूरदराज के क्षेत्रों के लिए विशेषज्ञ परामर्श, चिकित्सा कर्मियों के प्रशिक्षण और नवीनतम तकनीकों के इस्तेमाल के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

    कम लागत वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर

    राष्ट्रपति ने कहा कि किसी बड़ी बीमारी की स्थिति में सामान्य परिवारों के लिए उपचार का खर्च उठाना बेहद कठिन हो जाता है। समाज के कमजोर वर्गों की इस परेशानी को कम करने के लिए भारत सरकार की ओर से आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रति परिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर उपलब्ध कराया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि देशवासियों को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। चिकित्सा उपकरणों और दवाइयों की बढ़ती कीमतें मरीजों और उनके परिवारों के लिए गंभीर चुनौती हैं।

    राष्ट्रपति ने कहा कि किफायती, सुलभ और कम लागत वाले स्वास्थ्य सेवा समाधान विकसित करना एम्स जैसे अग्रणी संस्थानों के लिए चुनौती के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। ऐसे प्रयासों से देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और वे अपनी पूरी क्षमता के साथ देश की प्रगति में योगदान दे सकेंगे।

    #DroupadiMurmu #PresidentOfIndia #AIIMSBilaspur #Bilaspur #HimachalPradesh #HealthServices #Convocation #Telemedicine #ARBtimes
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal Police Recruitment: कांस्टेबल भर्ती के 734 पदों के लिए फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानें जिलावार तारीखें
    Next Article Nauni University : कुलपति का रजिस्ट्रार बदलने का फैसला सरकार ने किया निरस्त, सिद्धार्थ आचार्य बहाल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla News: जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन क्षेत्र के 40 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन

    September 10, 2026

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026

    आईजीएमसी शिमला में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

    August 31, 2026

    Himachal : स्वाइन फ्लू से मंडी के कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की चंडीगढ़ में मौत, 2 नए मामले सामने आए

    August 30, 2026

    IGMC शिमला में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 2 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कोविड वार्ड को बनाया आइसोलेशन वार्ड

    August 28, 2026

    Shimla: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार कर रही व्यापक प्रयास : विक्रमादित्य सिंह

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में स्वास्थ्य सेवा की पहल, निशुल्क शिविर में 1000 मरीजों की आंखों की जांच

    August 23, 2026

    Drug Alert : हिमाचल की 83 दवाओं सहित देश भर में 239 के सैंपल फेल, BBN फार्मा हब पर उठे सवाल

    August 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 8 6 4
    Users Today : 2
    Total Users : 125864
    Total views : 246719
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.