Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    HRTC: चार महीने बाद कूट पहुंची बस, सुबह बैटरी डाउन होने से थमी; बच्चों को पैदल चलने की नौबत

    रामपुर की कूट पंचायत में चार महीने बाद शुरू हुई बस सेवा अगले ही दिन बाधित हो गई। बैटरी डाउन होने से बस स्टार्ट नहीं हुई और स्कूली बच्चों समेत यात्रियों को पैदल सफर करना पड़ा।
    ATUL RAJBy ATUL RAJOctober 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    रामपुर कूट में खराब हुई एचआरटीसी की बस

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर उपमंडल की कूट पंचायत के लोगों को करीब चार महीने के इंतजार के बाद बस सेवा तो मिली, लेकिन अगले ही दिन उन्हें फिर परेशानियों का सामना करना पड़ा। रामपुर से किन्फी रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस शाम को कूट पहुंची, मगर सुबह स्टार्ट नहीं हुई। इससे यात्रियों के साथ स्कूली बच्चों को भी पैदल सफर करना पड़ा।

    जानकारी के अनुसार, बस में तकनीकी खराबी आने के बाद यात्रियों को रामपुर की ओर जाने के लिए कुत्तरू तक पैदल पहुंचना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई, जिन्हें राजकीय उच्च विद्यालय क्याओ पहुंचने के लिए करीब 10 किलोमीटर का रास्ता तय करना था। लंबे समय बाद बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन सुबह बस के खराब होने से उनकी मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ गईं।

    ग्रामीण अनिल बुधेल, भूप सिंह, सुंदर सिंह, अनीता देवी, बिन्दर सिंह और विनोद कुमार ने कहा कि दुर्गम पंचायतों में परिवहन सुविधा का विशेष महत्व है। यहां बस सेवा बाधित होने का सीधा असर विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और रोजमर्रा के काम से बाहर जाने वाले ग्रामीणों पर पड़ता है। ऐसे में लंबे अंतराल के बाद भेजी गई बस का अगले ही दिन खराब हो जाना चिंता का विषय है।

    ग्रामीणों ने एचआरटीसी रामपुर डिपो प्रबंधन से मांग की कि दुर्गम रूटों पर बसें भेजने से पहले उनकी तकनीकी स्थिति की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में चलने वाली बसें पूरी तरह फिट होनी चाहिए, ताकि बीच रास्ते या गंतव्य पर पहुंचने के बाद यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

    ठंड से बैटरी हुई डाउन

    एचआरटीसी रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि कूट भेजी गई बस की बैटरी ठंड के कारण डाउन हो गई थी। इसी वजह से सुबह बस स्टार्ट नहीं हो पाई।

    #ARBtimes #BusService #HimachalNews #HRTC #KutPanchayat #RampurBushahr #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleBilaspur News : तनावमुक्त रहें, सकारात्मक सोच अपनाएं और आगे बढ़ें, विद्यार्थियों से बोले राजेश धर्माणी
    Next Article Kinnaur: 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक रिकांगपिओ में होगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: सड़क चौड़ीकरण के लिए 28 नवंबर को ज्यूरी में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

    November 27, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर की काशापाट व मुनिश पंचायतों में 32.50 लाख से बनेगें 10 महिला मंडल भवन

    November 24, 2026

    Rampur News: एक माह से बंद ब्यूनथल बस सेवा, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की परेशानी पर मौन क्यों है कांग्रेस सरकार? – राममूर्ति चौहान

    November 24, 2026

    Forest News: वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ललित भारती ने दी बधाई

    November 23, 2026

    Rampur News: रामपुर बाजार में तारों के जंजाल को व्यवस्थित करने की पहल, संबंधित विभागों के साथ बनाई कार्ययोजना

    November 21, 2026

    SJVNL: एसजेवीएन रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट का समापन

    November 18, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले के दौरान रचोली रूट पर ऑटो किराये में मनमानी, 70 के बजाय वसूले जा रहे 150 रुपये

    November 18, 2026

    Bear Attack: रामपुर वन मंडल में भालू का आतंक, महिला समेत दो लोगों पर हमला

    November 18, 2026

    SJVNL: रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का शुभारंभ

    November 16, 2026

    Lavi Mela 2026: लवी मेला-2026: निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

    November 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर 16 नवंबर को होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

    November 13, 2026

    NJHPS: स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : राज्यपाल

    November 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla: सहकारिता एक भरोसा है, इसे टूटने नहीं देंगे: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

    December 29, 2025

    Court: 52 ग्राम चिट्टा तस्करी मामले में दो दोषी करार, मुख्य आरोपी को 4 साल कठोर कारावास

    June 1, 2026

    Rampur Bushahr: सरकार की आर्थिक स्थिति कमजोर, परिवहन निगम का ढांचा चरमराया

    March 12, 2025

    Bilaspur : कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब और संविधान का अपमान किया : जयराम

    April 20, 2025

    Training Camp : माताओं को बताया बच्चों को मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक रूप से कैसे करें तैयार

    February 6, 2025

    Kullu: दिल्ली से आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत, तीन घायल

    January 22, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 3 0 3 7 5
    Users Today : 4
    Total Users : 130375
    Total views : 254022
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.