Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 17
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Shimla: कमला नेहरू अस्पताल में गायनी ओपीडी बहाल करने की मांग, महिला समिति ने किया प्रदर्शन

    अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने कमला नेहरू अस्पताल में गायनी ओपीडी बहाल करने, डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की कमी दूर करने और बढ़े टेस्ट शुल्क वापस लेने की मांग की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJOctober 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कमला नेहरू अस्पताल में गायनी ओपीडी बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला कमेटी ने कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में गायनी ओपीडी को दोबारा बहाल करने की मांग को लेकर संबंधित कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। समिति ने प्रदेश सरकार से मांग की कि कमला नेहरू अस्पताल में स्त्री रोग संबंधी ओपीडी की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाई जाए, ताकि शिमला शहर सहित दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

    महिला समिति का कहना है कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में अलग से गायनी ओपीडी संचालित की जा सकती है, लेकिन इसके लिए कमला नेहरू अस्पताल की गायनी ओपीडी को बंद करना उचित नहीं है। ओपीडी की कमी के कारण महिलाओं को इलाज के लिए आईजीएमसी और केएनएच के बीच भटकना पड़ रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    समिति ने कहा कि वह लंबे समय से कमला नेहरू अस्पताल की सुविधाओं को बचाने और उनमें सुधार करने के लिए आंदोलन कर रही है। प्रदर्शन के दौरान अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा अस्पताल में विभिन्न टेस्ट और स्पेशल वार्ड के बढ़ाए गए शुल्क पर रोक लगाने की मांग की गई।

    महिला समिति ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता से संज्ञान नहीं लेती है, तो अगले महीने राज्य स्तर पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। समिति ने मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में आगामी आंदोलन तेज करने का ऐलान भी किया।

    महिला नेताओं ने किया संबोधित

    प्रदर्शन को महिला समिति की जिला सचिव सोनिया शबरवाल, जिला अध्यक्ष पूजा कंवर, जिला कोषाध्यक्ष रमा रावत और राज्य सचिव फालना चौहान ने संबोधित किया। उन्होंने कमला नेहरू अस्पताल में गायनी ओपीडी बहाल करने, स्टाफ की कमी दूर करने और मरीजों पर बढ़े आर्थिक बोझ को कम करने की मांग उठाई।

    प्रदर्शन में दीपा, आशा, डोली, नैना, प्रोमिला, मीरा, रेणु धवन सहित कई महिलाओं ने भाग लिया। महिला समिति ने स्पष्ट किया कि महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।

    #ARBtimes #GynaeOPD #IGMCShimla #KamlaNehruHospital #KNHShimla #ShimlaNews #महिला_समिति #स्वास्थ्य_सुविधाएं
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu Dussehra: 7 अक्तूबर से बदलेगी यातायात व्यवस्था, 18 स्थानों पर 2 हजार वाहनों की पार्किंग
    Next Article Crime News: नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति की फ्रीज
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 7, 2026

    Shimla News: जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन क्षेत्र के 40 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन

    September 10, 2026

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026

    आईजीएमसी शिमला में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

    August 31, 2026

    Himachal : स्वाइन फ्लू से मंडी के कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की चंडीगढ़ में मौत, 2 नए मामले सामने आए

    August 30, 2026

    IGMC शिमला में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 2 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कोविड वार्ड को बनाया आइसोलेशन वार्ड

    August 28, 2026

    Shimla: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार कर रही व्यापक प्रयास : विक्रमादित्य सिंह

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में स्वास्थ्य सेवा की पहल, निशुल्क शिविर में 1000 मरीजों की आंखों की जांच

    August 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 8 4 8
    Users Today : 52
    Total Users : 126848
    Total views : 248222
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.