Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, October 19
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    करसोग में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर विभाग का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न कार्यकर्ताओं को नए दायित्व सौंपे गए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJOctober 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    करसोग में आयोजित एबीवीपी के अभ्यास वर्ग में शामिल पदाधिकारी व कार्यकर्ता

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रामपुर विभाग का दो दिवसीय विभाग अभ्यास वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर, करसोग में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, सैद्धांतिक विचारधारा और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। समापन अवसर पर संगठन के विभिन्न दायित्वों की घोषणा भी की गई।

    विभाग संयोजक रवि वर्मा ने बताया कि अभ्यास वर्ग में रामपुर विभाग की पांच इकाइयों और एक संपर्क स्थान से कुल 70 विद्यार्थियों तथा एक प्राध्यापक ने भाग लिया। दो दिनों तक चले इस अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ता व्यवहार, संगठन की सैद्धांतिक भूमिका, कार्यपद्धति और महाविद्यालय परिसरों में विद्यार्थी परिषद की सक्रियता जैसे विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन के विचारों और कार्यशैली से परिचित करवाने के साथ ही उनकी संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करना रहा।

    अभ्यास वर्ग के समापन पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए नए दायित्वों की घोषणा की गई। शिवांश शर्मा को विभाग कार्यालय मंत्री और अमन वर्मा को विभाग सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया।

    किन्नौर जिले में निती नेगी को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक और सुजल को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। नरेंद्र नेगी को स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट संयोजक, आरुषि नेगी को स्टूडेंट्स फॉर सेवा संयोजक तथा योगिता को खेलो भारत संयोजक बनाया गया।

    संगठनात्मक जिला रामपुर में अभिनव मेहता को स्टूडेंट्स फॉर सेवा जिला संयोजक, यशवंत सिंह को स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट जिला संयोजक, रविना ठाकुर को जिला सोशल मीडिया संयोजक, सूरज कपूर को खेलो भारत जिला संयोजक और मीनाक्षी को राष्ट्रीय कला मंच जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया।

    इस अवसर पर अभाविप रामपुर विभाग के विभाग संगठन मंत्री पवन कुमार सहित करसोग इकाई के पूर्व एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभ्यास वर्ग में संगठन को मजबूत बनाने, विद्यार्थियों के बीच गतिविधियों का विस्तार करने और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार करने पर जोर दिया गया।

    #ABVPRampur #ARBtimes #अभाविप #करसोग #रामपुरबुशहर #विद्यार्थीपरिषद #हिमाचलप्रदेश ABVP
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleCrime News: बायोलिया बाईपास के पास कार से 6 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार
    Next Article Chandigarh: एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026

    BJP: रामपुर सहकारी बैंक में कामकाज प्रभावित, स्टाफ की कमी पर नरेश चौहान ने उठाए सवाल

    October 14, 2026

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026

    Rampur News: राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    October 6, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा महिला मोर्चा रामपुर मंडल की विशेष बैठक, प्रदेश अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर ने किया मार्गदर्शन

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक नीरथ में आयोजित, 27 अक्टूबर के प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    September 29, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, जलाया पुतला

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr: ननखड़ी क्षेत्र में विभागों की बदहाली पर कौल सिंह नेगी ने सरकार को घेरा

    September 27, 2026

    Citu: दिल्ली में मजदूर प्रतिरोध के लिए रामपुर से सैकड़ों मजदूर होंगे लामबंद

    September 25, 2026

    Hamirpur News : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- जनभावना नहीं, मनमर्जी से चल रही सरकार

    September 20, 2026

    Sirmaur : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर और कर्ज का नया रिकॉर्ड

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में युवा कांग्रेस की बैठक, नवनियुक्त जोन प्रभारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

    September 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 9 8 6
    Users Today : 67
    Total Users : 126986
    Total views : 248444
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.