Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर 16 नवंबर को होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

    रामपुर बुशहर में 16 नवंबर को मतदाता जागरूकता को लेकर निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं होंगी। राजकीय महाविद्यालय में सुबह 11 बजे आयोजन, 20 विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा मौका।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और चुनावी व्यवस्था के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 16 नवंबर, 2026 को निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ये प्रतियोगिताएं सुबह 11 बजे राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में होंगी।

    निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन और मूल्यांकन के लिए विधानसभा क्षेत्र स्तर पर समिति गठित की गई है। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को ‘शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ और ‘मतदान का महत्व’ विषयों में से किसी एक पर लेख लिखना होगा। विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए 500 से 800 और महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए 800 से 1200 शब्दों की सीमा निर्धारित की गई है। निबंध हिंदी, अंग्रेजी अथवा राज्य की आधिकारिक भाषा में लिखा जा सकेगा।

    प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतदाता सूची, ईवीएम, वीवीपैट, मतदान और मतगणना से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। दोनों प्रतियोगिताओं में अलग-अलग 10-10 उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा।

    एसडीएम ने स्पष्ट किया कि नकल अथवा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की सहायता से तैयार प्रविष्टियां अयोग्य घोषित की जाएंगी। उन्होंने शिक्षण संस्थानों और निर्वाचन साक्षरता क्लबों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

    #ARBtimes #ElectionCommission #EssayCompetition #HimachalNews #QuizCompetition #RampurBushahr #RamPurNews #VoterAwareness #मतदाताजागरूकता #रामपुरसमाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleEducation: रामपुर में 17 और 18 नवंबर को होगा WILDE Student Conference 2026
    Next Article HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    NJHPS: स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : राज्यपाल

    November 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर शिक्षक संघ ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, 13 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग

    November 12, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों की होगी अल्कोहल टेस्टिंग

    November 12, 2026

    Lavi News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के लिए रामपुर में ट्रैफिक प्लान जारी, 11 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

    November 10, 2026

    Forest News: भालुओं को पकड़ने में रामपुर वन मंडल की बड़ी कामयाबी, प्रदेश में बना पहला क्षेत्र, एक सप्ताह में दो काले भालू पिंजरों में कैद

    November 9, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले से नगर परिषद की आय में इजाफा, झूले और डोम के ठेके से मिले 88.68 लाख रुपये

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर को जिला बनाने की मांग उठाएगी प्रधान परिषद, मुख्यमंत्री को भेजेगी ज्ञापन

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में भालू का आतंक, तीन दिन में दो लोगों पर हमला; वन विभाग अलर्ट

    November 6, 2026

    Rampur Bushahr: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित 73वीं सीनियर स्टेट महिला कबड्डी चैंपियनशिप में KIC राजपुरा बना चैंपियन

    November 5, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Dance Competition: रामपुर की तीन प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में हासिल किए स्थान, अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

    October 29, 2026

    RHEP: रामपुर एचपीएस ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निकाली वॉकाथॉन

    October 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    किन्नौर में 79वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया

    August 15, 2025

    Rampur Bushahr: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का शुभारंभ

    October 27, 2025

    Himachal Pradesh : देवभूमि कुल्लू में सजेगा देवताओं का दरबार, आज से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव

    October 2, 2025

    नोगली में सड़क हादसा, कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत

    January 10, 2026

    पीजी कॉलेज रामपुर में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित

    February 24, 2026

    Cabinet Meeting : हिमाचल में 1000 पशु मित्र भर्ती करेगी सरकार, पशु मित्र नीति को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    May 19, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 8 9 5
    Users Today : 4
    Total Users : 128895
    Total views : 251769
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.