Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: सैराग मैदान के निर्माण कार्य का भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने लिया जायजा, सांसद कंगना रनौत का जताया आभार

    रामपुर की गोपालपुर पंचायत के ऐतिहासिक सैराग मैदान के निर्माण के लिए सांसद कंगना रनौत ने 10 लाख रुपये स्वीकृत किए। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कार्य का जायजा लेकर ग्रामीणों के श्रमदान की सराहना की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    सैराग मैदान के निर्माण जायजा लेने पहुंचे पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    पूर्व हिमकोफेड चेयरमैन एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने मंगलवार को गोपालपुर पंचायत के ऐतिहासिक सैराग मैदान में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सराहन महेंद्र जैन, नरेश चौहान, मंडल पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर कौल सिंह नेगी ने बताया कि पिछले दौरे के दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत के समक्ष स्थानीय जनता और भाजपा मंडल नेतृत्व ने सैराग मैदान के विकास के लिए आर्थिक सहायता की मांग रखी थी। इस पर सांसद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मैदान के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की थी।

    उन्होंने कहा कि स्वीकृत धनराशि का शत-प्रतिशत उपयोग मैदान के निर्माण कार्य पर किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य पर संतोष जताते हुए कहा कि गोपालपुर पंचायत के विभिन्न गांवों के लोग इसमें अपना योगदान दे रहे हैं। मेला समिति के प्रयासों से ग्रामीण बारी-बारी से श्रमदान कर मैदान को बेहतर बनाने में जुटे हैं। मंगलवार को बाड़ा गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान किया, जबकि अन्य गांवों के लोग भी निर्धारित दिनों में इस कार्य में सहयोग करेंगे।

    कौल नेगी ने ग्रामीणों और मेला समिति के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में एकता और जनसहभागिता का सराहनीय उदाहरण बताया। उन्होंने सांसद कंगना रनौत का 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने के लिए आभार जताया।

    उन्होंने कहा कि मैदान का निर्माण पूरा होने के बाद यहां आयोजित होने वाले मेले और खेलकूद प्रतियोगिताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनका आयोजन अच्छे स्तर पर किया जा सकेगा।

    #ARBtimes #BJP #GopalpurPanchayat #HimachalNews #KanganaRanaut #KaulSinghNegi #RampurBushahr #SairagGround #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleCyber Crime: सुजानपुर में सरकारी नौकरी के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी, बेटे को नौकरी दिलाने का दिया था झांसा
    Next Article Crime News: शादी के दिन टेंट हाउस संचालक फरार, दो परिवारों को ऐन वक्त पर दिया धोखा
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: सीटू ने श्रम कल्याण कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, 1 दिसंबर को दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होने का आह्वान

    November 16, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस की होगी जीत : राव धन सिंह

    November 16, 2026

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    October 19, 2026

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: रामपुर में टीबी मरीजों को पोषण किट और समर्थन: राज्यपाल ने की समीक्षा बैठक

    January 19, 2026

    Shimla: जिला परिषद शिमला की बैठक में विकास कार्यों पर हुआ मंथन, पहलगाम हमले पर जताया शोक

    May 3, 2025

    Una News : क्रशर रोड पर मिला 18 वर्षीय युवक का शव, नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका

    March 9, 2026

    Solan Crime: चौक बाजार में खूनी झड़प, चाकू लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 5, 2026

    Shimla : ढली से रामपुर तक फोरलेन बनेगा, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव : विक्रमादित्य

    May 6, 2025

    Shimla News: जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 1 2 0
    Users Today : 28
    Total Users : 129120
    Total views : 252089
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.