Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Education: WILDE Student Conference के दूसरे दिन शोध प्रस्तुतियों और वैज्ञानिक कार्यशालाओं में जुटे विद्यार्थी

    जीबी पंत महाविद्यालय रामपुर में दो दिवसीय WILDE Student Conference 2026 का समापन। हिमालयी जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर विशेषज्ञों ने साझा किए शोध अनुभव।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    रामपुर कॉलेज में आयोजित कांफ्रेंस के समापन पर विषय विशेषज्ञ और छात्र

    एआारबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर बुशहर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन WILDE Student Conference 2026 का मंगलवार को समापन हो गया। सम्मेलन के दूसरे दिन विशेषज्ञ व्याख्यानों, शोध प्रस्तुतियों, वैज्ञानिक कार्यशालाओं, पोस्टर प्रदर्शनी और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को हिमालयी पर्यावरण, जैव विविधता एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

    दूसरे दिन आयोजित विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने शोध एवं परियोजना लेखन, वैज्ञानिक सॉफ्टवेयर, परागण प्रक्रिया, वन्यजीव प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर अपने अनुभव साझा किए।  प्रमिति नेगी ने ‘राइटिंग द हिमालयाज’ विषय के तहत शोध एवं परियोजना लेखन तथा पश्चिमी हिमालय में भूमि उपयोग के पक्षी समुदायों पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी। वहीं, अमल के. व्यास ने आर स्टूडियो सॉफ्टवेयर, हेमंत सिंह ने परागण एवं पराग स्थानांतरण, साहिल ठाकुर ने पहाड़ी क्षेत्रों से शहरों की ओर बदलाव, केसांग चुनित ने कुत्तों की आबादी एवं प्रबंधन और योगेश शर्मा ने जलवायु परिवर्तन एवं परिदृश्य गतिशीलता पर व्याख्यान प्रस्तुत किए।

    दोपहर बाद आयोजित सत्र में डॉ. प्रीति सरयान ने वैज्ञानिक अनुसंधान में परिकल्पना, पूर्वानुमान और प्रयोगों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर कार्यशाला आयोजित की। इसके अतिरिक्त मनजोत कौर और सुश्री तंजिन छोवी ने वन्यजीव निगरानी एवं उनकी आबादी का आकलन करने की विभिन्न तकनीकों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। इस दौरान आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी और विद्यार्थियों की रचनात्मक वैज्ञानिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

    सम्मेलन का समन्वय संयोजक डॉ. अनुराधा नेगी कनैन ने किया। समापन समारोह में पीटीए अध्यक्ष लोकराज ठाकुर, महासचिव डॉ. प्रताप ठाकुर, संयुक्त सचिव देविका, सदस्य ज्योति लाल सहानी सहित अन्य सदस्य, ओएसए अध्यक्ष राजेश गुप्ता और सह-संयोजक डॉ. आशा गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. प्रताप ठाकुर ने किया, जबकि सर्याण विज्ञान फाउंडेशन की निदेशक डॉ. प्रीति नेगी ने सम्मेलन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

    महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने सम्मेलन के सफल आयोजन एवं समापन पर आयोजकों, संयोजकों, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के अकादमिक आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, शोध के प्रति रुचि और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के माध्यम से विद्यार्थियों को विशेषज्ञों के साथ संवाद करने, शोध की नवीन तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने और हिमालयी पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर मिला।

    #ARBtimes #ClimateChange #GBPantCollege #HimalayanBiodiversity #RampurBushahr #RamPurNews #ResearchConference #WILDEStudentConference #WildlifeConservation
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSJVNL: एसजेवीएन रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट का समापन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जीबी पंत महाविद्यालय में पत्रकारिता पर विशेष व्याख्यान आयोजित

    November 16, 2026

    Education: रामपुर में 17 और 18 नवंबर को होगा WILDE Student Conference 2026

    November 13, 2026

    Mandi News : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू

    November 3, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी स्कूल में शिक्षकों को मिलेट्स के महत्व के प्रति किया जागरूक, डॉ. करण सिंह गुलेरिया ने दी पोषण संबंधी जानकारी

    October 31, 2026

    JNVST: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र जारी, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

    October 30, 2026

    HPSOS Exam 2027: हिमाचल ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें फीस और लास्ट डेट

    October 30, 2026

    Education: सनशाइन पब्लिक स्कूल के फेट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडल बने मुख्य आकर्षण

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

    October 25, 2026

    Education: जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में स्प्रिंगडेल स्कूल के शिवांश ने हासिल किया पहला स्थान

    October 19, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026

    Himachal News : कॉलेज रैंकिंग 2025-26: हमीरपुर कॉलेज प्रदेश में अव्वल, RKMV दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर

    October 17, 2026

    Himachal News : स्कूलों में दाखिले के लिए आयु सीमा तय, नर्सरी में 3 और पहली कक्षा में 6 साल जरूरी

    October 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kinnaur: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का 10 जून तक किन्नौर जिला प्रवास, जनसमस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस

    June 3, 2025

    Shimla: जिला शिमला के छौहारा ब्लॉक की 30 पंचायतों को आपदा प्रबंधन उपकरण वितरित

    December 23, 2025

    मंडी में बड़ा हादसा: मां सिमसा मंदिर जा रहे परिवार पर गिरी पहाड़ी से चट्टान; महिला की मौके पर मौत, 7 घायल

    July 24, 2026

    Rampur Bushahr: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने रचा इतिहास, 2025-26 में 7506 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन

    April 1, 2026

    Bilaspur News : संतुलित सामाजिक विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी जरूरी : धर्माणी

    March 9, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: 24 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस में ‘घर की लड़ाई’ से मुकाबला और रोचक

    May 6, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 2 7 6
    Users Today : 81
    Total Users : 129276
    Total views : 252298
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.