Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 24
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने नावर क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों का लिया जायजा, टुटूपानी-नालावन संपर्क सड़क का किया भूमि पूजन

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नावर क्षेत्र के प्रवास के दौरान विकास कार्यों का निरीक्षण किया। जुब्बल-नावर-कोटखाई में 850 करोड़ के कार्य प्रगति पर, 7.60 करोड़ की सड़क का निरीक्षण और 8.62 करोड़ की सड़क का भूमि पूजन किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 24, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर नावर में ग्रामीणों के साथ हवा में तलवार लहराते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज नावर क्षेत्र के प्रवास के दौरान विभिन्न निर्माणाधीन विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया तथा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

    कुठाड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लगभग 850 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं, जिनका क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।
    उन्होंने कहा कि सड़कें विकास की भाग्य रेखाएं हैं। नावर क्षेत्र में बागवानी और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए सड़क सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण विशेष महत्व रखता है। इसी दिशा में विधानसभा क्षेत्र में अब तक 209 सड़कों की सफल पासिंग की गई है।
    शिक्षा मंत्री ने कहा कि नावर क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में करोड़ों रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। विधानसभा की सभी पंचायतों में समान दृष्टिकोण से विकास कार्य किए जा रहे हैं तथा आगामी एक वर्ष के भीतर महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

    7.60 करोड़ से निर्माणाधीन उमलाडवार-गाहलून-कड़ीवन संपर्क सड़क का किया निरीक्षण

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नाबार्ड के अंतर्गत निर्माणाधीन उमलाडवार-गाहलून-कड़ीवन संपर्क सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण लगभग 7 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिसका करीब 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने गाहलून क्षेत्र के लोगों को पेयजल योजना के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।

    8.62 करोड़ से बनने वाली टुटूपानी-नालावन संपर्क सड़क का किया भूमि पूजन

    शिक्षा मंत्री ने टुटूपानी-नालावन संपर्क सड़क का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। सड़क का निर्माण लगभग 8 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा बागवानी और अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

    विपरीत आर्थिक परिस्थितियों में भी विकास की गति बरकरार

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है और आत्मनिर्भर हिमाचल के लक्ष्य की दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि डॉ. वाई एस परमार के समय से प्रदेश को मिलने वाली राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) को केंद्र सरकार ने बंद कर दिया है। इसके अलावा जीएसटी क्षतिपूर्ति समाप्त करने, ऋण सीमा घटाने तथा अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सहायता में कटौती से प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किशाऊ बांध, बीबीएमबी और वाइल्डफ्लावर हॉल होटल से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इन फैसलों से प्रदेश के राजस्व में वृद्धि होगी तथा आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

    कुठाड़ी में स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र भवनों का किया निरीक्षण

    शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठाड़ी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठाड़ी के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्कूल भवन का निर्माण 3 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है, जिसका लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है ।
    उन्होंने अधिकारियों को दोनों भवनों का निर्माण मई 2027 तक पूरा करने तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इन भवनों के तैयार होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को बेहतर शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश की उल्लेखनीय उपलब्धियां

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश 05वें स्थान पर तथा परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में 21वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंचा है। प्रदेश ने शत प्रतिशत साक्षरता दर हासिल की है। इसके अलावा, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 147 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने का निर्णय लिया गया है।

    इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, बीडीसी अध्यक्ष ज्ञानपति, पंचायत प्रधान संदीप सांजटा, नीतू बाला, पूर्व जिला परिषद सदस्य हुक्म चंद, उपप्रधान पिंकू, ओंकार सुनटा, रेवती देवी, लोकपाल शरकोली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #RohitThakur #Nawar #JubbalNawarKotkhai #HimachalNews #ShimlaNews #RoadDevelopment #EducationMinister #HimachalPradesh #ARBtimes #ARBTimesNews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर की काशापाट व मुनिश पंचायतों में 32.50 लाख से बनेगें 10 महिला मंडल भवन
    Next Article Rampur Bushahr: श्री सत्य साईं बाबा के जन्मोत्सव पर खनेरी अस्पताल में लंगर, अयोध्या नाथ मंदिर में भजन-कीर्तन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla News : चिट्टा मुक्त अभियान के तहत शिमला में 8 खेलों की प्रतियोगिताएं, 998 टीमें करा चुकीं पंजीकरण

    November 24, 2026

    Shimla: विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैंपियनशिप का शुभारंभ, शिमला से छह प्रतिभागी राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

    November 23, 2026

    Himachal News : एचआरटीसी बस में बिना टिकट सफर किया तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना, नई एसओपी लागू

    November 23, 2026

    Shimla News : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    November 21, 2026

    Shimla News : चिट्टा तस्करी पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, 2026 में 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

    November 21, 2026

    Shimla: भालुओं के बढ़ते हमलों पर शिमला प्रशासन अलर्ट, बनेगी व्यापक कार्ययोजना

    November 20, 2026

    Shimla: लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें अधिकारी – अनुपम कश्यप

    November 19, 2026

    Shimla: इंदिरा गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सदैव स्मरण रखा जाएगा : केहर सिंह खाची

    November 19, 2026

    Shimla:स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने देशभर में बनाई पहचान, शीर्ष 20 शहरी निकायों में हासिल किया स्थान

    November 12, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Solan : फैक्ट्री में आग से यूपी के दो मजदूरों की मौत, मालिक पर लापरवाही का केस

    May 6, 2025

    Rampur Bushahr: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रामपुर में लगेगा रक्तदान शिविर

    May 3, 2025

    Hamirpur: रोजगार मेला स्थगित: राजनैतिक कारणों से 18 जुलाई का आयोजन अब नई तिथि पर

    July 15, 2025

    National Games : बीच कबड्‌डी चैंपियनशिप में हिमाचल की बेटियों ने जीता सिल्वर मेडल

    June 12, 2025

    Shimla : कोटखाई में दर्दनाक हादसा; कपड़े धोते समय खड्‌ड में गिरी बेटी, बचाने कूदी मां, दोनों की मौत

    June 9, 2025

    Shimla: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने किया ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ, युवाओं से नशा मुक्त समाज निर्माण का आह्वान

    May 13, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 8 1 3
    Users Today : 39
    Total Users : 129813
    Total views : 253185
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.