Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur: निचार में 11.46 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज योजना का राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया शिलान्यास

    किन्नौर के निचार में 11.46 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना का राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने शिलान्यास किया। योजना से 500 घरों और ईएमआरएस निचार को सुविधा मिलेगी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    निचार में 11.46 करोड़ की सीवरेज योजना का राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी शिलान्यास करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर

    प्रदेश सरकार में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला किन्नौर के निचार उपमंडल के निचार गांव में 11 करोड़ 46 लाख 30 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सुशीला नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से निचार पंचायत क्षेत्र के साथ साथ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार को भी सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

    जल शक्ति विभाग द्वारा कार्यान्वित की जाने वाली इस योजना से क्षेत्र के लगभग 500 घर लाभान्वित होंगे। योजना का निर्माण वर्तमान में 2,244 लोगों की आबादी की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा, जबकि भविष्य में बढ़ने वाली आबादी को देखते हुए 3,198 लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत ढांचे का प्रावधान भी किया गया है। इससे आने वाले वर्षों में क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या को बेहतर सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी।

    योजना के अंतर्गत आधुनिक तकनीक पर आधारित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया जाएगा, जिसमें एमबीबीआर तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसके माध्यम से अपशिष्ट जल का वैज्ञानिक तरीके से उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपशिष्ट जल के उचित प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

    इस अवसर पर जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने परिवार सहित माता ऊषा देवी मंदिर में शीश नवाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग लिया।

    इस अवसर पर कार्यवाहक उपमंडलाधिकारी (नागरिक) निचार नेहा नेगी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग मनोज नेगी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रमोद नेगी, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग अक्षय नेगी, ग्राम पंचायत निचार की प्रधान मीरा देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    #Nichar #Kinnaur #JagatSinghNegi #SewerageProject #HimachalNews #KinnaurNews #NicharDevelopment #JalShaktiDepartment #ARBtimes #HimachalPradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla News : हिमाचल भाजपा की 12 सदस्यीय प्रदेश कोर कमेटी घोषित, नड्डा-जयराम-अनुराग सहित ये नेता शामिल
    Next Article Shimla: बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार, शिमला को पांच सेक्टरों में बांटा
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kinnaur: सोशल मीडिया पर छाएगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026, प्रचार की बनी रणनीति

    October 16, 2026

    Kinnaur: 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक रिकांगपिओ में होगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव

    October 13, 2026

    Kinnaur: वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हर सप्ताह होंगी समितियों की बैठकें

    October 12, 2026

    Kinnaur News: भावानगर में 500 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, चौपाल के दो युवकों की मौत

    October 12, 2026

    Kinnaur: उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने नाथपा में एनएच-05 के संवेदनशील ब्लॉक पॉइंट का किया निरीक्षण

    October 10, 2026

    Kinnaur: राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, 30 अक्तूबर से होगा आयोजन

    October 3, 2026

    Kinnaur: उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को किन्नौर से भावभीनी विदाई

    September 28, 2026

    Kinnaur: अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण को लेकर रिकांग पिओ में राज्य आयोग ने किया सीधा संवाद

    September 24, 2026

    Kinnaur: पूह में आंगनबाड़ी सहायिका के 12 पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    September 24, 2026

    Kinnaur: 23 से 26 सितंबर तक किन्नौर प्रवास पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग, समुदाय से जुड़े मामलों की करेगा समीक्षा

    September 23, 2026

    Kinnaur: 3.50 करोड़ के ईको पार्क और 2.12 करोड़ के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्यों से छितकुल में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां

    September 11, 2026

    Kinnaur: विकासात्मक योजनाओं के बजट का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें : जगत सिंह नेगी

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Bilaspur: 12 अगस्त 2025 को बिलासपुर में लघु रोजगार मेला: 300 पदों के लिए चयन

    August 6, 2025

    Rampur Bushahr : रामपुर के शनेरी में चोरी, डिपो से राशन चुराया

    March 22, 2025

    Bilaspur: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ

    September 17, 2025

    Hamirpur: हिमाचल में ओवरसीज भर्ती ड्राइव 2025: 9 अक्तूबर को हमीरपुर पॉलिटेक्निक में आयोजित होगा जॉब फेयर

    October 5, 2025

    Shimla Summerhill Accident: खाई में गिरी कार, चंडीगढ़ के दो लोगों की मौत

    April 15, 2026

    Mandi: विदेशों में नर्सों को रोजगार दिलाने के लिए सरकार ने शुरू किया ओवरसीज रोजगार परियोजना: राजेश धर्माणी

    November 9, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 8 8 5
    Users Today : 47
    Total Users : 129885
    Total views : 253282
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.