Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 26
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Himachal News : हिमाचल में बनी 91 दवाओं के सैंपल फेल, सोलन की 65 दवाएं गुणवत्ता जांच में खरी नहीं उतरीं

    हिमाचल प्रदेश में निर्मित 91 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल हुए हैं। इनमें सोलन की 65, सिरमौर की 19, ऊना की पांच और कांगड़ा की दो दवाएं शामिल हैं। राज्य ड्रग कंट्रोलर ने संबंधित कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई और दवाओं के प्रभावित बैच बाजार से वापस मंगवाने की बात कही है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 26, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के फार्मा उद्योग में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। प्रदेश में निर्मित 91 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता जांच में निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। देशभर में कुल 324 दवाओं के नमूने फेल पाए गए हैं। हिमाचल में सबसे अधिक सोलन जिले की 65 दवाओं के सैंपल मानकों के अनुरूप नहीं मिले। इसके अलावा सिरमौर की 19, ऊना की पांच और कांगड़ा की दो दवाओं के नमूने भी जांच में फेल हुए हैं।

    जांच में सामने आया है कि गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरने वाली दवाओं में संक्रमण, एनीमिया, खुजली, बुखार, खांसी-जुकाम, दर्द, एसिडिटी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, अस्थमा और कोलेस्ट्रॉल सहित कई बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं।राज्य ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष ने बताया कि संबंधित दवा कंपनियों के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    सोलन और सिरमौर की कंपनियों के कई सैंपल फेल

    राज्य प्रयोगशाला की जांच में बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, परवाणू, काठा, मानपुरा और कालाअंब औद्योगिक क्षेत्रों की कई दवा कंपनियों के नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें मानपुरा की अल्ट्रा ड्रग, काठा की बंगाल केमिकल एंड फार्मास्युटिकल, बद्दी की एलविटा फार्मा, गुल्लरवाला की एफी फार्मा, क्योर टेक स्किन और कालाअंब की स्टार फिल्ट्रेशन व वारव बायोजेनेटिक के सैंपल शामिल हैं। इसके अलावा झाड़माजरी की वीएबीपीएस और डेक्सिन फार्मा, परवाणू की मेक बायोटेक, कालाअंब की अलडे मेडिइफेक्स और आसिन फार्मा, ऊना की वेलग्रेड फार्मा तथा सोलन के देवठी की क्योर हेल्थ के नमूने भी फेल हुए हैं। डेक्सिन फार्मा की एसिडिटी के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवा के दो सैंपल एक साथ गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए। आयोरिटयल इंडिया, विग्स बायोटेक, सरेट मेडिकेयर और हिमसागर लैबोरेट्री सहित कई अन्य कंपनियों के नमूने भी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे।

    कई अन्य कंपनियों की दवाओं में भी मिली गुणवत्ता संबंधी कमी

    सोलन की इंडिया हेल्थकेयर, कसौली की एमरोज फार्मा, दवनी की श्याम हेल्थकेयर, मोगीनंद की आकोरा केयर, बद्दी की कोलेश फार्मा और थाना स्थित एक कंपनी की सीने में जलन की दवा के सैंपल भी फेल हुए हैं। परवाणू की मोरपिन, बद्दी की कोटास्टा फार्मास्युटिकल, सोर वैक्स और मार्टिन एंड ब्राउन तथा कालाअंब की प्रोटेक्ट बीसीएल फार्मा और एलेक्सा फार्मा की दवाओं के नमूने भी जांच में मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। अटोप हेल्थकेयर, शिवा बायोटेक, तनिष्का फार्मास्युटिकल, इनावा केपटेप और गोवा एंटीबायोटिक कंपनी के नमूने भी फेल हुए हैं। इनमें आयरन और फोलिक एसिड की दवाओं के तीन सैंपल शामिल हैं।

    पांवटा साहिब और भटोली कलां की कंपनियां भी जांच के दायरे में

    भटोली कलां की मेडवेल बायोटेक और पांवटा साहिब की सी फार्मास्युटिकल सहित कई कंपनियों के नमूने भी गुणवत्ता जांच में फेल हुए हैं। इनमें मार्टिन एंड ब्राउन, एसटेम हेल्थकेयर, पीत रेमडीज, एनरोज फार्मा, प्रोटेक्ट टेली क्लीनिक, गोलेश रेमडीज, एबसोल्यूट रेमडीज, नेपच्यून, पार्क फार्मा, डेक्सीन, स्विश गार्नियर, शिव इंडस्ट्री, थ्योन फार्मा, एमके हेल्थकेयर, पवित्र फार्मा, आरएच लैबोरेट्री और जैक्सन लैबोरेट्री के नाम शामिल हैं। इसके अलावा अल्ट्रा ड्रग, एस्टरिस्क हेल्थकेयर, एडमड फार्मा, शेर वोटिक फार्मा, जेडआरएस, एसेस लाइफ साइंस, पोलेस्टर, कोलेश फार्मा, ग्लाइड केमिकल, एथेस लाइफ साइंस, कृशा हेल्थकेयर, कोसेकेफ इंडिया, बायोजेनेटिक ड्रग, स्पेन फार्मा, पार्क फार्मा स्टार, बायोजेनेटिक रेमेडीज, सिंबोसिस फार्मा और अनीस्पीड फार्मा के सैंपल भी मानकों पर खरे नहीं उतरे।

    सीडीएससीओ की जांच में आई ड्रॉप के नमूने भी फेल

    केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की जांच में भी हिमाचल की कई दवा कंपनियों के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। थाना स्थित आदिल बायोटेक, मार्टिन एंड ब्राउन, गुलफिक बायोटेक और इंटेग्रेटेड लैबोरेट्री के आई ड्रॉप के नमूने फेल पाए गए हैं। इनमें आई ड्रॉप के दो सैंपल एक साथ फेल हुए। इसके अलावा बद्दी के भुड स्थित मून मार्क, जेपी इंडस्ट्रीज, अलमड पार्क और कालाअंब की इवेंट कॉरपोरेट कंपनी के दवा सैंपल भी गुणवत्ता जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे।

     

    #ARBtimes #BaddiPharma #DrugControl #DrugQuality #FailedMedicineSamples #HimachalNews #SolanNews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal 26 November 2026: वृषभ, मेष और कन्या राशि वालों को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल
    Next Article Himachal News : 11 दिसंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: दंत महाविद्यालयों को आधुनिक उपकरणों से लैस करेगी प्रदेश सरकार, सीनियर रेजिडेंसी नीति भी होगी लागू

    November 13, 2026

    Himachal News : जॉब ट्रेनी डॉक्टरों को पीजी कोटे का लाभ, सरकार ने पॉलिसी में किया संशोधन

    November 7, 2026

    Himachal News : मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में 2 नवंबर से पेन-डाउन हड़ताल, 5 को सचिवालय कूच करेंगे डॉक्टर

    October 29, 2026

    हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों और 415 करोड़ के अनुदान को दी मंजूरी

    October 24, 2026

    Solan News : देवभूमि में बनी दवाइयों पर उठे सवाल: बुखार, दर्द और बीपी समेत 93 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे

    October 24, 2026

    Shimla: कमला नेहरू अस्पताल में गायनी ओपीडी बहाल करने की मांग, महिला समिति ने किया प्रदर्शन

    October 17, 2026

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 7, 2026

    Shimla News: जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन क्षेत्र के 40 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla: कुफरी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, उपायुक्त की पर्यटकों से यातायात नियमों के पालन की अपील

    December 7, 2025

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट: 6 दिन बाद किसानों का आंदोलन स्थगित, मुआवजा देने पर बनी सहमति

    April 29, 2026

    Rampur Bushahr: पद्म स्कूल रामपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, विधायक नंद लाल ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

    December 26, 2025

    Shimla : 5.5 किलो चरस तस्करी के दोषी को 12 साल की कैद, ₹1 लाख जुर्माना; सह-आरोपी बरी

    August 2, 2026

    Shimla: भाजपा महासू जिला कार्यकारिणी की ठियोग में घोषणा, संगठन को मिले नए पदाधिकारी

    August 4, 2025

    Rampur Bushahr: हत्या के प्रयास में दोषी को 10 साल की सजा, 27 हजार जुर्माना

    September 16, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 9 1 7
    Users Today : 4
    Total Users : 129917
    Total views : 253327
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.