Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 26
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों ने नीरथ में किया प्रदर्शन, परियोजना का काम बंद करवाया

    लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों ने लंबित मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर नीरथ में प्रदर्शन कर परियोजना का काम बंद करवाया। एसजेवीएन के साथ वार्ता बेनतीजा रहने पर किसान सभा ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    लुहरी परियोजना प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते परियोजना प्रभावित

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की लंबित समस्याओं को लेकर सचिवालय कमेटी के आह्वान पर नीरथ स्थित परियोजना स्थल पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने परियोजना का कार्य भी बंद करवाया। किसानों ने सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) पर प्रभावितों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई।

    प्रदर्शन के दौरान हिमाचल किसान सभा के राज्य अध्यक्ष राकेश सिंघा, डॉ. ओंकार शाद, लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद, कृष्णा राणा, किसान सभा के जिला अध्यक्ष रणजीत ठाकुर और महासचिव प्रेम चौहान ने कहा कि लुहरी परियोजना प्रभावित किसानों की समस्याओं को हल करने में सरकार, प्रशासन और एसजेवीएन पूरी तरह विफल रहे हैं। कई बार समझौते और सहमति बनने के बावजूद प्रभावित परिवारों को उनका हक नहीं मिल पाया है।

    उन्होंने कहा कि फाटी, देहरा, बायल और गड़ेच क्षेत्रों के किसानों को वर्ष 2021-22 की फसल का मुआवजा आज तक नहीं दिया गया है। वहीं, परियोजना में जमीन देने वाले 23 परिवार ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक एकमुश्त राशि नहीं मिली है। किसान सभा के साथ सहमति बनी थी कि यह राशि तुरंत जारी की जाएगी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है।

    प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निथर, भुट्टी, करांगला और बढ़ाच पंचायतों में मकानों में आई दरारों का सर्वे होने के बावजूद प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं दिया गया। इसके अलावा परियोजना निर्माण से उड़ने वाली धूल के कारण फसलों को हुए नुकसान का भी मुआवजा लंबित है। इससे किसानों में भारी रोष है। किसान सभा के नेताओं ने कहा कि प्रभावित किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा और जब तक सभी लंबित मांगों का समाधान नहीं होता, आंदोलन पीछे नहीं हटेगा।

    इस दौरान सतलुज जल विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ वार्ता भी हुई, लेकिन बैठक में सहमति नहीं बन पाई। किसान सभा ने वार्ता बेनतीजा रहने के बाद आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

    #लुहरीहाइड्रोप्रोजेक्ट
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: छितकुल की तमन्ना ठाकुर ने गोवा के फिल्म महोत्सव में चमकाया हिमाचल का नाम, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता
    Next Article Kullu: शिक्षा ऋण के पात्र विद्यार्थियों को वाईएस परमार योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करें बैंक : डीसी
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla News : हिमाचल भाजपा की 12 सदस्यीय प्रदेश कोर कमेटी घोषित, नड्डा-जयराम-अनुराग सहित ये नेता शामिल

    November 25, 2026

    Rampur Bushahr: हिमाचल की पीएमजीएसवॉय सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाने का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर उठा

    November 22, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी में भाजपा मंडल सराहन की मासिक बैठक आयोजित, समस्याओं पर हुई चर्चा

    November 20, 2026

    Rampur Bushahr: नरैण बाहली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक, कनछीन वैली जोन कार्यकारिणी का गठन

    November 19, 2026

    Rampur Bushahr: सैराग मैदान के निर्माण कार्य का भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने लिया जायजा, सांसद कंगना रनौत का जताया आभार

    November 17, 2026

    Rampur Bushahr: सीटू ने श्रम कल्याण कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, 1 दिसंबर को दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होने का आह्वान

    November 16, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस की होगी जीत : राव धन सिंह

    November 16, 2026

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla: विक्रमादित्य सिंह ने चौथा परगना में ₹8 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

    October 30, 2025

    Solan RLA Scam : ई-वाहन पोर्टल से छेड़छाड़, फर्जी वाहन सत्यापन का बड़ा खुलासा

    January 29, 2026

    दैनिक राशिफल : Sunday, December 7, 2025

    December 7, 2025

    Shimla : कुलपति चंदेल को सेवा विस्तार पर युवा कांग्रेस का कड़ा विरोध, राज्यपाल से रद्द करने की मांग

    May 20, 2025

    Shimla: हिमाचल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फीस में 10-15% और परीक्षा शुल्क 50% बढ़ा, नए सत्र से लागू

    March 29, 2026

    Kinnaur : आयुषी भंडारी भारतीय वॉलीबॉल टीम में चयनित, नेपाल में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

    May 19, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 9 7 2
    Users Today : 59
    Total Users : 129972
    Total views : 253410
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.