Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Mandi: आपदा के बाद जलशक्ति विभाग का युद्धस्तर पर अभियान, 588 पेयजल योजनाएं बहाल

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 7, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    मंडी।  जिला मंडी के विभिन्न स्थानों पर आई आपदा के जिला प्रशासन द्वारा राहत और पुनर्वास कार्यों को युद्धस्तर पर किया जा रहा है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि जहां एक ओर प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण प्राथमिकता से किया जा रहा है, वहीं बिजली, पानी और सड़क संपर्क की बहाली में भी प्रशासनिक अमला पूर्ण समर्पण के साथ दिन-रात जुटा हुआ है।

    उन्होंने बताया कि जलशक्ति विभाग द्वारा आपदा उपरांत पेयजल योजनाओं को बहाल करने के लिए लगभग 2000 मैनपावर लगातार फील्ड में कार्यरत है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने विषम परिस्थितियों में भी काम जारी रखा है। विभाग के प्रयासों से अब तक जिले की कुल 790 प्रभावित पेयजल योजनाओं में से 588 योजनाएं बहाल की जा चुकी हैं, जबकि शेष 202 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।

    उपायुक्त ने बताया कि सराज विधानसभा क्षेत्र, जो आपदा से सर्वाधिक प्रभावित रहा है, वहां की 241 पेयजल योजनाओं में से 132 योजनाएं अस्थायी रूप से बहाल कर दी गई हैं, जबकि 109 योजनाएं शेष हैं। इन योजनाओं के प्रभावित होने से 81 पंचायतें प्रभावित हुई थीं। अब तक 15 पंचायतों में पूर्ण रूप से तथा 48 पंचायतों में आंशिक रूप से पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि 18 पंचायतों में जलापूर्ति बहाल होना शेष है। उन्होंने कहा कि शेष पंचायतों में भी जल्द ही जलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

    उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग की सराहना करते हुए बताया कि कई स्थानों पर स्थानीय लोग मलबा हटाने और पाइपलाइन जोड़ने में विभागीय टीमों की मदद कर रहे हैं। अधिकारी निरंतर स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर गांव तक जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो।

    उपायुक्त अपूर्व देवगन ने यह भी बताया कि प्रशासन द्वारा बिजली और सड़क बहाली का कार्य भी प्राथमिकता से करवाया जा रहा है ताकि जनजीवन शीघ्र सामान्य हो सके। उन्होंने जनता से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की और कहा कि प्रशासन हर प्रभावित व्यक्ति तक राहत पहुंचाने और आवश्यक सेवाएं बहाल करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने जल जनित रोगों से बचाव के लिए पानी को उबाल कर पीने की सलाह भी दी।

    #आपदा_प्रबंधन #जलशक्ति_विभाग #पेयजलबहाली #मंडीआपदा2025 #राहतएवंपुनर्वास #सराजविधानसभा #सुरक्षितपानी
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articlekullu: मतदाता सूची सत्यापन हेतु मास्टर ट्रेनर्स के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
    Next Article Mandi: आपदा राहत में पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने दिए 50 हजार रुपये, करसोग में राहत कोष शुरू
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

    July 8, 2026

    Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

    July 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 7 1 7
    Users Today : 103
    Total Users : 118717
    Total views : 235099
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.