शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) सूची में चयन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर अब 17 मई कर दी है। यह फैसला उन लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जो पूर्व निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर सके थे। ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक राघव शर्मा ने बताया कि बीपीएल सूची में शामिल होने के इच्छुक पात्र व्यक्ति अब 17 मई तक आवेदन कर सकते हैं। सरकार ने 21 मार्च 2025 की अधिसूचना में संशोधन कर यह बदलाव किया है। बीपीएल चयन प्रक्रिया के तहत एसडीएम की ओर से तीन सदस्यीय सत्यापन समिति (पंचायत सचिव, पटवारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) का गठन 8 मई तक किया जाएगा। यह समिति तैयार सूची को 25 जून तक ग्राम पंचायतों के नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक जांच हेतु प्रदर्शित करेगी। सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को 15 अक्तूबर 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
Trending
- ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
- सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
- HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
- दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
- Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
- Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
- MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
- Rampur Bushahr: झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ
