Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Shimla: सड़कों से लेकर सिंचाई तक: हिमाचल को नाबार्ड से 419 करोड़ की सौगात

ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 29, 2025Updated:November 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री ,हिमाचल प्रदेश

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

शिमला। प्रदेश की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार सड़कों, पुलों, ग्रामीण पेयजल-सीवेज परियोजनाओं के निर्माण, सुदृढ़ीकरण के अलावा बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर 419 करोड़ रुपये खर्च करेगी। विकास कार्यों के लिए आरआईडीएफ के तहत नाबार्ड ने इस राशि को बतौर वित्तीय ऋण मंजूरी दे दी है। सरकारी विभागों को अपने-अपने विभागों में स्वीकृत परियोजनाओं का प्रशासनिक अनुमोदन कर 30 दिन के भीतर नाबार्ड को भेजना होगा।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर योजना विभाग ने नाबार्ड के लिए सभी विधायकों से सड़कों, पुलों, पेयजल योजनाओं, सीवेज परियोजनाओं, बाढ़ प्रोटेक्शन कार्यों व माइनर इरिगेशन परियोजनाओं संबंधी प्राथमिकताएं मांगी थीं। विधायकों की प्राथमिकता के अनुसार योजना विभाग ने नाबार्ड से बजट का प्रावधान करवाया है।
7 जिलों की 20 ग्रामीण सड़कों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण व सुधारीकरण पर 171 करोड़ रुपये, 5 जिलों में 5 आरसीसी पुल बनाने पर 47 करोड़ रुपये, 3 जिलों की 7 ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं के निर्माण व सुदृढ़ीकरण पर 83 करोड़ रुपये, किन्नौर जिला के सुन्नम गांव में सीवेज सिस्टम विकसित करने पर 8.72 करोड़ रुपये, कांगड़ा जिला के रैत ब्लॉक में तत्वानी खड्ड कैचमेंट में बाढ़ प्रोटेक्शन कार्य पर 4.91 करोड़ रुपये और 5 जिलों की नौ माइनर इरिगेशन परियोजनाओं के निर्माण तथा सुधारीकरण पर 104 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।

जिलों के इन विकास खण्डों में चकाचक होंगी सड़कें

शिमला जिला के ठियोग, मशोबरा, टिकर व बसंतपुर, किन्नौर जिला के कल्पा, कुल्लू जिला के कुल्लू व बंजार, ऊना जिला के ऊना, हरोली मंडी जिला के मंडी व धर्मपुर, हमीरपुर के सुजानपुर व भोरंज विकास खंड में 20 ग्रामीण सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा।

इन जिलों में बनेंगे आरसीसी पुल

शिमला के चौपाल, कुल्लू के मनाली, लाहौल व स्पिति के उदयपुर, ऊना के भरवाइं व सिरमौर जिला के पच्छाद में।

ग्रामीण पेयजल योजनाओं पर यहां खर्च होगा पैसा

कांगड़ा जिला के इंदौरा, देहरा, सोलन के बद्दी, ऊना के ऊना व बंगाणा में 7 ग्रामीण पेयजल योजनाओं के निर्माण, सुदृढ़ीकरण व सुधारीकरण पर राशि खर्च की जाएगी। माइनर इरिगेशन परियोजनाएं चंबा जिला के भटियात, सिंहुता, चंबा, कांगड़ा के कांगड़ा व परागपुर, सोलन के नालागढ़, कसौली, ऊना के हरोली व लाहौल स्पीति के लाहौल में बनेंगी व सुदृढ़ की जाएंगी।

#BridgeConstruction #DevelopmentFunds #DrinkingWaterSchemes #FloodProtection #GovernmentInitiative #HimachalNews #himachalpradesh #InfrastructureDevelopment #IrrigationProjects #NABARD #NABARDLoan #PublicWelfare #RoadProjects #RuralDevelopment #SukhvinderSinghSukhu
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla: शिमला में कुत्तों और बंदरों की बढ़ती समस्या पर शिमला नागरिक सभा का धरना
Next Article Kullu: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव: 2 से 8 अक्टूबर तक, ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान तैयार
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

July 2, 2026

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल के समक्ष उठाए हिमाचल के अहम मुद्दे

June 26, 2026

Shimla: वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत,फलों के विविधीकरण पर दिया बल

June 24, 2026

Shimla: हिमाचल में सुपर-स्पेशियलिटी डॉक्टरों को मिलेगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस, स्वास्थ्य सेवाओं पर 3000 करोड़ खर्च करेगी सरकार: सीएम सुक्खू

June 19, 2026

Shimla: किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझाः मुख्यमंत्री

June 16, 2026

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 9 0 7
Users Today : 1
Total Users : 113907
Total views : 226820
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.