Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुल्लू में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण के आदेश
    • Shimla: धरेच बनी हिमाचल की पहली ग्रीन पंचायत, CM सुक्खू ने 500 किलोवाट सौर परियोजना का किया शुभारंभ
    • रोहड़ू में हर्ष फायरिंग से महिला की मौत, कुलगांव में धार्मिक आयोजन के दौरान चली गोली
    • Shimla Visit : शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 6 दिन हिमाचल में; अटल टनल का करेंगी दौरा
    • Rampur Bushahr: नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल: मानसून से पहले आपदा प्रबंधन और चेतावनी प्रणाली की जांच
    • Rampur Bushahr: छितकुल की वादियों में बुशहर बी.एड. प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण
    • Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में 9 लाख की बॉयोकेमिस्ट्री मशीन ठप, मरीजों को बाहर करानी पड़ रही जांचें
    • Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Himachal : देहरा में दिनदहाड़े स्कूल में घुसा हमलावर, मिड डे मील वर्कर को उतारा मौत के घाट

    कांगड़ा जिले के देहरा के प्राथमिक स्कूल चनौर में दराती से हमला कर मिड डे मील वर्कर को उतारा मौत के घाट। बच्चों के सामने वारदात, आरोपी गिरफ्तार, सुरक्षा पर उठे सवाल।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 13, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कांगड़ा 

    हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के देहरा उपमंडल में एक प्राथमिक स्कूल में हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। ग्राम पंचायत चनौर स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल में 59 वर्षीय मिड डे मील वर्कर सुलोचना देवी की दराती से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी राकेश कुमार उर्फ मोनू (48), जो उसी गांव का रहने वाला है, स्कूल की पिछली दीवार फांदकर अंदर घुसा और सीधे रसोई में पहुंच गया। उस समय सुलोचना देवी बच्चों को दोपहर का भोजन परोसने की तैयारी कर रही थीं। कुछ ही पलों में रसोई में चीख-पुकार मच गई।

    बच्चों के सामने हमला, शिक्षकों को भी धमकाया

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने बिना किसी बहस के दराती से ताबड़तोड़ वार किए। बच्चों के सामने सुलोचना लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। अचानक हुए हमले से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे कक्षाओं की ओर भागे। शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित कमरों में बंद किया। पास के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक भी मौके पर पहुंचे और आरोपी को वहां से भगाया। लेकिन तब तक सुलोचना देवी की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही डाडासीबा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने घटना के लगभग आधे घंटे के भीतर आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

    पैसों के लेनदेन में वारदात की आशंका

    प्रारंभिक जांच में पैसों के लेनदेन को हत्या का कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मृतका से कुछ पैसे लेने थे। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है और वह पहले दिल्ली में मारपीट के एक मामले में सजा काट चुका है।

    शिक्षा मंत्री ने स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दिए निर्देश

    घटना ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर एक व्यक्ति स्कूल की दीवार फांदकर इतनी आसानी से भीतर कैसे पहुंच गया? प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और सभी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के निर्देश दिए हैं।

    ये भी पढ़ें 
    >> Himachal : बिलासपुर में झारखंड की महिला की हत्या, टैंक में मिला शव; पति और दो देवर फरार
    >> Himachal : मनाली में महिला की हत्या, बगीचे में मिला शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस
     >> तरनतारन लॉ कॉलेज में छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी छात्र ने खुद को भी मारी गोली

    #CrimeNews #DehraNews #DehraSchool #EducationSafety #HimachalCrime #himachalpradesh #KangraCrime #KangraNews #MidDayMealWorker #SchoolMurder
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर का आदतन नशा तस्कर चेतन चौहान गिरफ्तार, PIT-NDPS Act के तहत कैथू जेल भेजा

    April 26, 2026

    शिमला में तस्कर गिरफ्तार: ढली के गेस्ट हाउस से 8.04 ग्राम चिट्‌टा बरामद

    April 25, 2026

    Solan Drug Bust: दिल्ली से नाइजीरियन तस्कर गिरफ्तार, 229 ग्राम चिट्टा बरामद; अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़

    April 24, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

    April 23, 2026

    Shimla : नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ढली और ठियोग से 5 आरोपी गिरफ्तार, 13.28 ग्राम चिट्टा बरामद

    April 21, 2026

    शिमला में HRTC बस में 26 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब का युवक गिरफ्तार

    April 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 8 8 0
    Users Today : 4
    Total Users : 105880
    Total views : 212757
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.