Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: शिमला में बनेगी हाइड्रोलिक पार्किंग, 1200 करोड़ की शहरी विकास योजना का ऐलान
    • कुल्लू में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण के आदेश
    • Shimla: धरेच बनी हिमाचल की पहली ग्रीन पंचायत, CM सुक्खू ने 500 किलोवाट सौर परियोजना का किया शुभारंभ
    • Shimla: Droupadi Murmu के शिमला आगमन पर भव्य स्वागत, हिमाचल के पांच दिवसीय दौरे की शुरुआत
    • रोहड़ू में हर्ष फायरिंग से महिला की मौत, कुलगांव में धार्मिक आयोजन के दौरान चली गोली
    • Shimla Visit : शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 6 दिन हिमाचल में; अटल टनल का करेंगी दौरा
    • Rampur Bushahr: नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल: मानसून से पहले आपदा प्रबंधन और चेतावनी प्रणाली की जांच
    • Rampur Bushahr: छितकुल की वादियों में बुशहर बी.एड. प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Himachal : मनाली में महिला की हत्या, बगीचे में मिला शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

    मनाली में महिला की हत्या, बगीचे में मिला शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, पहचान अब तक नहीं।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 10, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मनाली 

    मनाली। कुल्लू जिले के मनाली क्षेत्र के जगतसुख में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। कुल्लू–मनाली वामतट मार्ग के पास एक बगीचे में अज्ञात महिला का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है, जबकि मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

    जानकारी के अनुसार दोपहर बाद स्थानीय लोगों ने गांव से लगभग एक किलोमीटर नीचे ब्यास नदी की ओर स्थित एक बगीचे में महिला का शव देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की बारीकी से जांच के दौरान महिला के गले पर स्पष्ट निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध लगा और हत्या की आशंका मजबूत हुई। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके। पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन प्रथम दृष्टया महिला नेपाली मूल की प्रतीत हो रही है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

    40 दिन में सामने आ चुके हत्या के पांच मामले

    यह घटना कुल्लू जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता बढ़ा रही है। पिछले 40 दिनों के भीतर जिले में पांच हत्याओं की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। स्थानीय लोग भी इस वारदात से स्तब्ध हैं और जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।

    #Himachal Pradesh #kullu #Manali Crime News Himachal Crime Jagatsukh Kullu News Manali News Police Investigation Woman Murder
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर का आदतन नशा तस्कर चेतन चौहान गिरफ्तार, PIT-NDPS Act के तहत कैथू जेल भेजा

    April 26, 2026

    शिमला में तस्कर गिरफ्तार: ढली के गेस्ट हाउस से 8.04 ग्राम चिट्‌टा बरामद

    April 25, 2026

    Solan Drug Bust: दिल्ली से नाइजीरियन तस्कर गिरफ्तार, 229 ग्राम चिट्टा बरामद; अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़

    April 24, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

    April 23, 2026

    Shimla : नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ढली और ठियोग से 5 आरोपी गिरफ्तार, 13.28 ग्राम चिट्टा बरामद

    April 21, 2026

    शिमला में HRTC बस में 26 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब का युवक गिरफ्तार

    April 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 8 7 6
    Users Today : 197
    Total Users : 105876
    Total views : 212715
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.