Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हिमाचल पंचायत चुनाव 2026: तीन चरणों में मतदान, आचार संहिता लागू
    • दैनिक राशिफल 29 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi: नेपाल में दम दिखाएंगे हिमाचल के 10 खिलाड़ी, DC मंडी ने तिरंगा सौंपकर किया रवाना
    • Kullu: कुल्लू के ऐतिहासिक ‘पीपल जातर’ मेले में विधिक साक्षरता शिविर प्रदर्शनी का शुभारंभ
    • Rampur Bushahr: रामपुर HPS का दौरा: SJVN और NHPC के वित्त निदेशकों ने सराही रिकॉर्ड बिजली उत्पादन उपलब्धि
    • Rampur Bushahr: सतलुज में कूदे युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ ने दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला
    • Rampur Bushahr: रामपुर में डाक सेवाओं के खिलाफ CPM का प्रदर्शन, समय पर अखबार-पत्रिकाएं न मिलने पर रोष
    • Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना में क्रमिक आंदोलन पांचवें दिन भी जारी, SJVN पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: अभिषेक बने बेस्ट एथलीट, राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ हुआ। अभिषेक को बेस्ट एथलीट (पुरुष) तथा दिव्या भारती और सृष्टि नेगी को बेस्ट एथलीट (महिला) का पुरस्कार प्रदान किया गया।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 15, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    पीजी कॉलेज रामपुर में आयोजित वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता छात्रा व मुख्यातिथि

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह एवं जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. विद्या बंधु नेगी तथा सह-आयोजन सचिव युगराज सिंह रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मोनिका बसोतिया भी उपस्थित रहीं।

    कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों द्वारा मशाल प्रज्वलन (टॉर्च बियरिंग) के साथ किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय के चारों छात्रावासों, शारीरिक शिक्षा विभाग तथा एनसीसी कैडेट्स द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।

    मुख्य अतिथि डॉ. पंकज बासोतिया ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के जीवन में खेलों के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

    खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें 1500 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो तथा जैवलिन थ्रो शामिल रहे। सभी प्रतियोगिताएं पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेस्ट एथलीट (पुरुष) का पुरस्कार अभिषेक (बीए तृतीय वर्ष) को प्रदान किया गया, जबकि बेस्ट एथलीट (महिला) का पुरस्कार दिव्या भारती (बीए तृतीय वर्ष) और सृष्टि नेगी (बीए तृतीय वर्ष) को दिया गया।

    मार्च पास्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अम्बेडकर छात्रावास एवं एनसीसी कैडेट्स, द्वितीय स्थान भदरी छात्रावास तथा तृतीय स्थान ट्राइबल छात्रावास (महिला) को प्राप्त हुआ।

    कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

    #AbhishekBestAthlete #AnnualSportsMeet #Athletics #RampurCollege #RampurCollegeRampur #SportsDay #StudentAchievement
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: छितकुल की वादियों में बुशहर बी.एड. प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण

    April 27, 2026

    Rampur Bushahr: भूगोल विभाग में रेशम कीट पालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को मिल रहा हुनर का अनुभव

    April 25, 2026

    Rampur Bushahr: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एमएड द्वितीय सेमेस्टर का शत-प्रतिशत परिणाम, प्रीति चौहान प्रथम

    April 25, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर के बालना में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता, गौतम बुद्ध सदन रहा प्रथम

    April 25, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज और कोटला ज्यूरी इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेंगे नए अवसर

    April 23, 2026

    Rampur Bushahr: नन्हें हाथों की बड़ी पहल: सनशाइन स्कूल से रोज पहुंचेंगी चपातियां, रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी की लंगर सेवा को मिला सहयोग

    April 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 6 0 4 7
    Users Today : 25
    Total Users : 106047
    Total views : 213006
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.