Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: राजकीय महाविद्यालय रामपुर में इंटर हॉस्टल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    राजकीय महाविद्यालय रामपुर के सभागार में इंटर हॉस्टल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. विद्या बन्धु नेगी द्वारा मुख्यातिथि के रूप में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों को निष्पक्ष भाव से अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।

    प्रतियोगिता में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक विधाओं का आयोजन किया गया, जिनमें चौपाइयाँ गायन, एकल नृत्य, एकल गायन, रैंप वॉक, समूह गायन, समूह नृत्य, रंगोली, स्केचिंग और कैलीग्राफी शामिल थीं। सभी इवेंट्स में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी श्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में प्रो. प्रोमिला ठाकुर, डॉ. आशा गर्ग, डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. नरेन्द्र नेगी, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. अनुराधा नेगी और डॉ. अजेन्द्र नेगी ने अपनी विशेषज्ञता के आधार पर परिणाम घोषित किए।

    प्रतियोगिता के परिणाम:

    1. चौपाइयाँ गायन
    • प्रथम स्थान — अम्बेदकर कन्या छात्रावास
    • द्वितीय स्थान — जनजातीय कन्या छात्रावास
    • तृतीय स्थान — जनजातीय छात्रावास (बॉयज)

    2. एकल नृत्य
    • प्रथम स्थान — अम्बेदकर कन्या छात्रावास
    • द्वितीय स्थान — बद्री कन्या छात्रावास
    • तृतीय स्थान — जनजातीय कन्या छात्रावास

    3. एकल गायन
    • प्रथम स्थान — अम्बेदकर कन्या छात्रावास
    • द्वितीय स्थान — बद्री कन्या छात्रावास
    • तृतीय स्थान — जनजातीय कन्या छात्रावास

    कार्यक्रम में छात्रावासों के चीफ वार्डन प्रो. राजेश नेगी, को-चीफ वार्डन डॉ. योजना ठाकुर, तथा वार्डन डॉ. सविता नेगी, डॉ. सतपाल खून्द, डॉ. सुरेखा नेगी और पुष्पा नेगी सहित सभी प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

    मुख्यातिथि और निर्णायकों ने सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह कार्यक्रम न केवल कला और प्रतिभा के प्रदर्शन का मंच बना, बल्कि आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट उदाहरण भी साबित हुआ।

    #CollegeEvents #CulturalEvent #EducationNews #HimachalNews #InterHostelCompetition #Ramour #RampurCollege #StudentTalent
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal Pradesh: राज्य निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता की धारा 2.1 लागू की, पंचायत व नगर निकाय सीमांकन में बदलाव पर रोक
    Next Article दैनिक राशिफल : Tuesday, November 18, 2025
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जीबी पंत महाविद्यालय में पत्रकारिता पर विशेष व्याख्यान आयोजित

    November 16, 2026

    Education: रामपुर में 17 और 18 नवंबर को होगा WILDE Student Conference 2026

    November 13, 2026

    Mandi News : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू

    November 3, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी स्कूल में शिक्षकों को मिलेट्स के महत्व के प्रति किया जागरूक, डॉ. करण सिंह गुलेरिया ने दी पोषण संबंधी जानकारी

    October 31, 2026

    JNVST: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र जारी, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

    October 30, 2026

    HPSOS Exam 2027: हिमाचल ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें फीस और लास्ट डेट

    October 30, 2026

    Education: सनशाइन पब्लिक स्कूल के फेट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडल बने मुख्य आकर्षण

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

    October 25, 2026

    Education: जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में स्प्रिंगडेल स्कूल के शिवांश ने हासिल किया पहला स्थान

    October 19, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026

    Himachal News : कॉलेज रैंकिंग 2025-26: हमीरपुर कॉलेज प्रदेश में अव्वल, RKMV दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर

    October 17, 2026

    Himachal News : स्कूलों में दाखिले के लिए आयु सीमा तय, नर्सरी में 3 और पहली कक्षा में 6 साल जरूरी

    October 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: शिमला में 16 मार्च को पेंशनरों का प्रदर्शन, 30 मार्च को विधानसभा घेराव का ऐलान

    March 13, 2026

    लाहौल में दर्दनाक हादसा: चिनाब नदी किनारे गिरी बरातियों की कार, तीन भाइयों समेत चार की मौत

    October 20, 2026

    NJHPS: स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : राज्यपाल

    November 13, 2026

    Shimla : चिट्टा तस्करी मामले में दिल्ली के युवक को 10 साल की कठोर कैद, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सुनाया फैसला

    December 19, 2025

    Mandi: मंडी जिले में ढाबों पर ओवरचार्जिंग पर सख्ती, शिकायत पर तुरंत कार्रवाई, मोबाइल वैन और राहत शिविर तैनात

    August 20, 2025

    HP Patwari Recruitment : सरकार ने बदले नियम, अब जिला नहीं स्टेट कैडर में होगी पटवारियों की भर्ती

    December 17, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 2 0 5
    Users Today : 10
    Total Users : 129205
    Total views : 252202
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.