Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: राज्य निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता की धारा 2.1 लागू की, पंचायत व नगर निकाय सीमांकन में बदलाव पर रोक

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 17, 2025Updated:November 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत एवं नगर पालिका आदर्श आचार संहिता, 2020 की धारा 2.1 को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना में आयोग ने सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं। पंचायतों और शहरी निकायों के चुनावी माहौल के बीच यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    सीमांकन, क्षेत्रफल और वर्गीकरण में बदलाव पर रोक

    आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब पंचायतों और नगर निकायों की सीमाओं, क्षेत्रफल और वर्गीकरण में कोई भी परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा। एक बार अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी प्रकार का संशोधन प्रतिबंधित रहेगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि चुनावी प्रक्रिया संवैधानिक प्रावधानों के तहत पूर्व निर्धारित अवधि के अनुसार पहले ही शुरू हो चुकी है।

    छह महीने पहले चुनाव प्रक्रिया शुरू करना अनिवार्य

    आयोग ने स्पष्ट किया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार पंचायत और नगर निकायों की चुनाव प्रक्रिया मौजूदा निकायों का कार्यकाल समाप्त होने से कम से कम छह माह पूर्व शुरू की जानी आवश्यक है। इसी निर्देश के तहत हिमाचल में 1 अगस्त से चुनावी प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया गया था।

    सीमांकन प्रक्रिया पूर्ण, मतदाता सूचियों का प्रकाशन जारी

    राज्य में पंचायती राज संस्थाओं की 3577 ग्राम पंचायतों, 90 पंचायत समितियों, 11 जिला परिषदों और 71 शहरी निकायों का सीमांकन कार्य पूर्ण कर अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है।
    आयोग के अनुसार 3548 ग्राम पंचायतों और 70 नगर निकायों की मतदाता सूचियां विधि अनुसार तैयार हो चुकी हैं। शेष 29 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां 1 दिसंबर को तथा एक नगर निकाय की मतदाता सूची 7 दिसंबर 2025 को अंतिम रूप से प्रकाशित की जाएगी।

    शहरी निकायों का सीमांकन पहले ही अंतिम रूप में

    आयोग ने बताया कि शहरी निकायों का सीमांकन 1 मई, 4 जुलाई तथा 28 जुलाई 2025 को ही अंतिम रूप से प्रकाशित किया जा चुका है। अब इसमें किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।

    किन-किन का कार्यकाल कब समाप्त हो रहा है

    निकायकार्यकाल की समाप्ति
    पंचायती राज संस्थाएं31 जनवरी 2026
    शहरी निकाय (50)18 जनवरी 2026
    चार नगर निगम (धर्मशाला, पालमपुर, मंडी, सोलन)13 अप्रैल 2026
    नगर पंचायतें (अंब, चिरगांव, कंडाघाट, नेरवा, निरमंड)16 अप्रैल 2026

    सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश

    सर्वोच्च न्यायालय के आदेश (एसएलपी नं. 22468, 22469/2024) के अनुसार चुनाव प्रक्रिया मौजूदा निकायों की अवधि समाप्त होने से कम से कम छह महीने पूर्व प्रारंभ करना अनिवार्य है। इसी दिशा-निर्देश के तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने समयबद्ध चुनावी प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए धारा 2.1 लागू की है।

    #Delimitation #HimachalElection #HimachalNews #HPSEC #ModelCodeOfConduct #MunicipalElections #PanchayatChunav #PanchayatiRaj #StateElectionCommission #UrbanLocalBodies
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: रोहड़ू में राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 22 नई सड़कों के लिए 64 करोड़ स्वीकृत
    Next Article Rampur Bushahr: राजकीय महाविद्यालय रामपुर में इंटर हॉस्टल प्रतियोगिता का सफल आयोजन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Bilaspur: हटवाड़ में 50 करोड़ की लागत से बनेगा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, 25 बीघा भूमि हस्तांतरित: राजेश धर्माणी

    November 25, 2025

    Shimla : हिमाचल में विज्ञान, कला और खेल महाविद्यालय खोलने की संभावना पर काम शुरू

    August 14, 2025

    Shimla: 64 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ठियोग होटल में युवक-युवती भी पकड़े गए

    May 12, 2026

    दैनिक राशिफल 27 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    April 27, 2026

    Rampur Bushahr: एसजेवीएन का स्थापना दिवस नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना में हर्षोल्लास से मनाया गया

    May 26, 2025

    Chamba Hadsa : मेहंदी रचने से पहले कफन में लिपटीं खुशियां, जहां सजनी थी बेटी की सगाई, वहां अब सिर्फ सिसकियां

    June 19, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 3
    Users Today : 7
    Total Users : 128963
    Total views : 251867
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.