Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: बिलासपुर में कोलडैम विस्थापित पुनर्वास समिति की अहम बैठक, मंत्री जगत सिंह नेगी ने दिए सख्त निर्देश

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    राज्य स्तरीय कोलडैम विस्थापित पुनर्वास एवं परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता करते राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर

    राज्य स्तरीय कोलडैम विस्थापित पुनर्वास एवं परामर्श समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर के बचत भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत मंत्री जगत सिंह नेगी ने की ।बैठक में विधायक अर्की संजय अवस्थी, विधायक सदर बिलासपुर त्रिलोक जमवाल, मंडलायुक्त मंडी राज कृष्ण पुरुथी, बिलासपुर, शिमला और सोलन के उपायुक्त उपस्थित रहे, जबकि उपायुक्त मंडी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक का संचालन अतिरिक्त सचिव राजस्व बलवान चंद ने किया।

    राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और अधिकारों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “विस्थापितों का अंतिम व्यक्ति भी पुनर्वास और सभी सुविधाओं का पूरा हकदार है।” उन्होंने बताया कि लगभग 15 वर्षों के बाद कोलडैम विस्थापितों के पुनर्वास के लिए यह अहम बैठक आयोजित की गई है।

    मंत्री ने बिलासपुर और मंडी जिलों के उपायुक्तों को एसडीएम बिलासपुर सदर और एसडीएम सुंदरनगर की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। यह कमेटी एक माह के भीतर जमीनी तथ्यों, वीडियोग्राफी व सबूतों के साथ रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

    बैठक में तातापानी से सुन्नी तक बढ़ रही सिल्ट और बरसात के दौरान संभावित जलभराव की समस्या पर गंभीर चर्चा हुई। मंत्री ने एनटीपीसी को इसका स्थायी समाधान करने तथा डैम सेफ्टी एक्ट व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। गैर सरकारी सदस्यों ने विस्थापितों को रोजगार में प्राथमिकता न मिलने का मुद्दा भी उठाया। इस पर मंत्री ने एनटीपीसी को अब तक दिए गए रोजगार की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

    उन्होंने लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड व सीएसआर फंड का उपयोग स्थानीय जरूरतों के अनुसार करने के निर्देश दिए। साथ ही खेल मैदान, कौशल विकास, स्टार्टअप और स्थानीय आजीविका मॉडल विकसित करने पर जोर दिया। विस्थापित कॉलोनियों में घरों के मालिकाना हक, सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज और प्लॉट आवंटन जैसी समस्याओं पर भी मंत्री ने राजस्व विभाग व एनटीपीसी को स्थायी समाधान के निर्देश दिए।

    विधायक संजय अवस्थी और विधायक त्रिलोक जमवाल ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाईं और शीघ्र समाधान की मांग की।
    उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में एनटीपीसी व विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और समिति के गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

    #BilaspurNews #CSRFund #DisasterManagement #HimachalNews #HPGovernment #JagatSinghNegi #Koldam #NTPC #Rehabilitation #VisthapitPunarvas
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu:  सुरक्षा गार्ड, सेल्स एग्जीक्यूटिव और मैनेजमेंट ट्रेनी के 147 पदों पर भर्ती, 11-12 दिसंबर को कैंपस इंटरव्यू
    Next Article दैनिक राशिफल : Tuesday, December 9, 2025
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 1 0 1
    Users Today : 21
    Total Users : 125101
    Total views : 245598
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.