Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Subscribe
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Chandigarh:एनएचपीसी चित्रकला प्रतियोगिता: लद्दाख के छात्र को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2025 में द्वितीय पुरस्कार

ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 15, 2025Updated:December 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
एनएचपीसी की राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी को सम्मानित करती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंडीगढ़

एनएचपीसी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ड्रुक पद्मा कार्पो स्कूल, शेय (लेह), केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कक्षा दसवीं के छात्र मास्टर स्टैंजिन चोसयांग्स को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2025 के अवसर पर श्रेणी “बी” में उत्कृष्ट चित्रकला के लिए द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पुरस्कार समारोह का आयोजन 14 दिसंबर 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया गया। इस अवसर पर भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मास्टर स्टैंजिन चोसयांग्स को ₹50,000 की पुरस्कार राशि, रजत पदक एवं एक लैपटॉप प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें ऊर्जा संरक्षण विषय पर उनकी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और सामाजिक जागरूकता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए दिया गया।

समारोह में केंद्रीय विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, विद्युत एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद नाईक, भारत सरकार के विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के महानिदेशक धीरज कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने वाली युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में भी भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा संचालित राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण जन-जागरूकता अभियान का सक्रिय भागीदार बना रहेगा।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण जन-जागरूकता अभियान के तहत वर्ष 2025 के लिए एनएचपीसी को अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, लद्दाख और मध्य प्रदेश में विद्यालय एवं राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एनएचपीसी ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में इन प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन कर ऊर्जा संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को नई दिशा दी है।

#ArtForEnergy #EnergyConservationDay2025 #EnergySaving #LadakhNews #NationalEnergyConservation #NHPC #NHPCNews #PaintingCompetition #StudentAchievement
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous Articleझूठ बोल रहे हैं नड्‌डा, केंद्र ने आपदा के नाम पर हिमाचल को कोई पैसा नहीं दिया : विनय
Next Article Dharamshala : नाबालिग से यौन उत्पीड़न केस में आरोपी दोषी, 2 साल की कठोर सजा
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

July 30, 2026

Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

July 30, 2026

Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

July 29, 2026

Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

July 25, 2026

Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

July 20, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

July 17, 2026

HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

July 12, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

July 8, 2026

Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

July 2, 2026

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 5 5 3
Users Today : 157
Total Users : 117553
Total views : 233374
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.