Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 29
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Rohru: युवाओं के चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका, बुशहर क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर बोले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

    रोहड़ू के शीलघाट में आयोजित 50वीं बुशहर क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने खेलों को युवाओं के चरित्र निर्माण का आधार बताया। उन्होंने नशा उन्मूलन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, केंद्रीय विद्यालय और सेब बागवानों के हितों पर भी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रोहड़ू

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं, बल्कि स्वस्थ मनोरंजन, अनुशासन, प्रतिस्पर्धा की भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं, जो जीवन में सफलता के लिए आवश्यक हैं।

    शिक्षा मंत्री सोमवार को रोहड़ू के शीलघाट में आयोजित 50वीं बुशहर क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने आयोजन के लिए स्थानीय युवक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में बड़े और समतल खेल मैदानों की कमी के बावजूद इस स्तर की प्रतियोगिता का सफल आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1976 से शुरू हुई बुशहर क्रिकेट प्रतियोगिता आज अपनी स्वर्ण जयंती मना रही है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

    रोहित ठाकुर ने कहा कि बुशहर कप केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वर्षों से कबड्डी और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता आया है। इस वर्ष प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों की टीमों ने भी भाग लिया।

    नशा उन्मूलन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर सरकार का जोर

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि जुब्बल के डकैड़ गांव के समीप लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है, जिसे निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि कोटखाई केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं तथा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी जारी है। विद्यालय भवन के निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

    सेब बागवानों के हितों की होगी रक्षा

    रोहित ठाकुर ने कहा कि सेब हिमाचल की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। प्रदेश सरकार सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही जम्मू-कश्मीर एवं उत्तराखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ केंद्र सरकार के समक्ष सेब उत्पादकों के मुद्दे उठाए जाएंगे।

    उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय युवक मंडल को 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।

    विधायक मोहन लाल बरागटा ने भी किया संबोधित

    रोहड़ू के विधायक मोहन लाल बरागटा ने कहा कि रोहड़ू और जुब्बल क्षेत्र पारिवारिक और सामाजिक रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीलघाट सामुदायिक भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य अगले वर्ष तक पूरा कर लिया जाएगा।

    फागु बनी चैंपियन

    प्रतियोगिता के फाइनल में फागु टीम विजेता बनी, जबकि ननखड़ी की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 3 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 1.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। साथ ही पिछले 50 वर्षों से प्रतियोगिता से जुड़े खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

    समारोह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र रेटका, मीनाक्षी मांजटा, नेहा मेहता, पंचायत समिति अध्यक्ष ज्ञानपति देवी, उपाध्यक्ष लोकपाल शरखोली, ग्राम पंचायत शील के प्रधान निरंजन चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा, डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान, डीएफओ रोहड़ू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    #AppleGrowers #ARBtimes #BushahrCricket #Education #HimachalNews #RohitThakur #Rohru #ShimlaNews #Sports #Youth
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: शिमला शहर से सब्जी, अनाज और लकड़ मंडी होंगी शिफ्ट, मेहली के पास 300 बीघा भूमि का प्रशासन ने किया निरीक्षण
    Next Article Court: 3.616 किलो चरस तस्करी मामले में दोषी को 14 साल का कठोर कारावास, ₹1 लाख का जुर्माना
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Education: चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता शुरू

    September 28, 2026

    Education: तकलेच में जिला स्तरीय अंडर-14 माइनर गेम्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

    September 28, 2026

    Sports: रामपुर कॉलेज में ऊना ने जीती अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप

    September 26, 2026

    HPU: नेरवा ने दौलतपुर को हराया, जीबी पंत कॉलेज रामपुर में अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू

    September 23, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 15 जोन की 560 छात्राएं ले रहीं भाग

    September 18, 2026

    Bilaspur News: इंटर कॉलेज वुशू चैंपियनशिप में घुमारवीं और ठियोग कॉलेज का दबदबा

    September 18, 2026

    Sports: कटगांव में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 548 खिलाड़ी ले रहे भाग

    September 17, 2026

    Sports: वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

    September 14, 2026

    Women Asia Cup 2026 : श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत ने रचा इतिहास, आठवीं बार बना एशिया कप चैंपियन

    September 14, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026

    Sports News : रामपुर में वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता 11 से, मुख्यमंत्री ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 6 3 6
    Users Today : 2
    Total Users : 124636
    Total views : 244849
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.