Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Rohru: पब्बर नदी में डूबे दोनों छात्रों के शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर

    रोहड़ू में पब्बर नदी में नहाने के दौरान डूबे दो 16 वर्षीय छात्रों के शव बरामद कर लिए गए। एनडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने चलाया संयुक्त बचाव अभियान।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    पब्बर नदी में लापता छात्रों की खोज के दौरान पुलिस और एनडीआरएफ की टीम

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रोहड़ू

    पब्बर नदी में नहाने के दौरान डूबे दो नाबालिग छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। स्थानीय लोगों, पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय शिवेन रोशन, पुत्र शिशु पाल निवासी करासा और 16 वर्षीय सक्षम, पुत्र राजदेव निवासी बनोटी, पब्बर नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। स्थानीय लोगों के साथ एनडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने नदी में दोनों छात्रों की तलाश की। अभियान के दौरान कोटडू (करासा) निवासी मंगत राम डोगरा ने एक छात्र का शव नदी से बाहर निकाला। वहीं, दूसरे छात्र का शव एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से बरामद किया गया।

    एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से नियमानुसार फौरी राहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

    दोनों छात्रों की मौत की खबर से रोहड़ू क्षेत्र में शोक की लहर है। दोनों छात्र पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) रोहड़ू में पढ़ाई कर रहे थे। एसडीएम ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति की कामना की।

    #ARBtimes #himachalpradesh #NDRF #PabbarRiver #Rohru #Shimla #एनडीआरएफ #छात्रोंकीमौत #डूबनेसेमौत #पब्बरनदी #पुलिस #रोहड़ू #रोहडूहादसा #शिमला #स्थानीयप्रशासन #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla:अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
    Next Article Rampur Bushahr: पेंशनरों ने सरकार को चेताया, मांगें पूरी न हुईं तो 2027 में नहीं करेंगे सहयोग
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla:अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    August 26, 2026

    HPU Shimla : अधूरी स्नातक (UG) डिग्री पूरा करने का विशेष मौका, 15 सितंबर तक करें आवेदन

    August 26, 2026

    Shimla: भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में उठा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा, सीएम बोले- प्रधानमंत्री को लिखेंगे पत्र

    August 25, 2026

    Shimla : 10 रुपये के कैरी बैग की वसूली पड़ी भारी, कंपनी पर 24 हजार का जुर्माना

    August 25, 2026

    Shimla: श्यामार्क ब्रांड से हिमाचल के ग्रामीण उत्पादों को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान : विक्रमादित्य सिंह

    August 24, 2026

    Shimla : HRTC का अनुबंध कर्मचारी 4.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, रोहड़ू के अणु में पुलिस की कार्रवाई

    August 24, 2026

    हिमाचल में NHM कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: वेतन में भारी बढ़ोतरी, 7 साल की सेवा पर 3% इंक्रीमेंट

    August 24, 2026

    Shimla : कम्याणा हिल ट्रेल पर HASTPA का हरित संदेश: साइकिलिंग के साथ पौधरोपण और बोनसाई

    August 23, 2026

    Shimla : राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: ‘पौंग बांध विस्थापितों को जैसलमेर के रेगिस्तान में न धकेलें’

    August 22, 2026

    Shimla : पुलिस कांस्टेबल भर्ती में होमगार्ड जवानों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट, 5 सितंबर तक बढ़े आवेदन

    August 22, 2026

    Himachal Congress: काम नहीं कर सकते तो खुद पद छोड़ दें, कांग्रेस का पदाधिकारियों को दो टूक संदेश

    August 21, 2026

    Shimla : भाजपा सांसदों को सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं, सरकार अपने तीन साल के विकास का हिसाब दे : सुरेश कश्यप

    August 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 0 6 5 5
    Users Today : 192
    Total Users : 120655
    Total views : 238034
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.