Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया
    • Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
    • Rampur Bushahr: ग्राम नरैण में FMD-जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन
    • Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप
    • Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र
    • Dharamshala : महिला पर जानलेवा हमले के दोषी को 10 साल की सजा, ₹44 हजार जुर्माना
    • दैनिक राशिफल 23 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi : सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Shimla : हिमाचल में भी दिल्ली जैसा होगा कांग्रेस का हाल: डॉ. राजीव बिंदल

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 16, 2025Updated:November 9, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    शिमला: हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का हाल आंखें खोलने वाला है और यही स्थिति हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की 67 सीटों पर ज़मानत ज़ब्त हो गई, जिससे स्पष्ट है कि जनता ने उसे पूरी तरह नकार दिया है। हिमाचल में भी कांग्रेस की जनता के प्रति उपेक्षा और कुशासन के कारण यही हाल होगा। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दे रही है, जबकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करने में व्यस्त है। उन्होंने बताया कि 10 साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को मात्र 50,298 करोड़ रुपये दिए, जबकि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के बीते दस वर्षों में 1,41,619 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2025-26 में टैक्स में दी गई छूट का सबसे अधिक लाभ हिमाचल प्रदेश की जनता को मिला है, जिससे करीब 6 लाख परिवारों को सीधा लाभ हुआ है।

    शिमला में रविवार को पत्रकारों से बात करते डॉ. राजीव बिंदल। 


    हिमाचल में रेलवे विस्तार में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

    हिमाचल प्रदेश में रेलवे विस्तार को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाते हुए डॉ. बिंदल ने बताया कि यूपीए सरकार के दौरान 2009-2014 के बीच रेलवे विस्तार के लिए हिमाचल को मात्र 108 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2014 से 2024 के बीच यह राशि 1,838 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इसके अलावा, साल 2025 में हिमाचल को रेलवे के लिए 2,696 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। कुल मिलाकर, मोदी सरकार ने हिमाचल के रेलवे विस्तार के लिए 4,536 करोड़ रुपये दिए हैं, जो यूपीए सरकार की तुलना में 45 गुना अधिक है। यह दिखाता है कि केंद्र सरकार हिमाचल के विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित है।

    प्रदेश में माफिया राज, कांग्रेस सरकार विफल

    डॉ. बिंदल ने प्रदेश में बढ़ते माफिया राज पर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश की नदियों को लूटकर हरियाणा के क्रशर मालिक अपनी जेब भर रहे हैं और राज्य सरकार आंख मूंदे बैठी है। उन्होंने बताया कि खनन माफिया नदियों के सीने छलनी कर रहे हैं। बालद नदी पर छह जेसीबी, पोकलेन और 50 टिपर की एक फोटो ड्रोन से ली गई है, जो यह दिखाती है कि हिमाचल में अवैध खनन अपने चरम पर है। इसी तरह का ड्रोन मारकंडे नदी पर भी उड़ाया जाना चाहिए, ताकि वहां के बारे में भी जानकारी मिल सके। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश में माफिया इतना ज्यादा सक्रिय है कि दिनदहाड़े अवैध खनन बेरोकटोक जारी है। सरकार इन माफियाओं पर नकेल कसने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। अगर प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती, तो हिमाचल की जनता इसका जवाब आगामी चुनावों में जरूर देगी।

    झूठे रोजगार के आंकड़ों पर कांग्रेस सरकार को घेरा

    डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर झूठे रोजगार के आंकड़े पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक मंत्री ने 42,000 नौकरियां देने का दावा किया, जबकि मुख्यमंत्री खुद 13,704 नौकरियों की बात कर रहे हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस सरकार जनता को गुमराह कर रही है और केवल आंकड़ों का हेरफेर कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में नए उद्योग आ नहीं रहे, बल्कि मौजूदा उद्योग भी प्रदेश छोड़कर जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण हिमाचल की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है और बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि जिस तरह दिल्ली की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया, उसी तरह हिमाचल की जनता भी कांग्रेस सरकार की नाकामियों, भ्रष्टाचार और कुशासन का जवाब अगले चुनावों में देगी। प्रदेश में भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और जनता कांग्रेस सरकार की असफलताओं को भली-भांति समझ रही है। अगले विधानसभा चुनावों में हिमाचल में भाजपा की जीत सुनिश्चित है और कांग्रेस को उसी हश्र का सामना करना पड़ेगा, जैसा दिल्ली में हुआ था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचा रही कांग्रेस सरकार : डॉ. बिंदल

    March 20, 2026

    Rampur Bushahr: कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार की 20 लीटर दूध खरीद नीति को पशुपालक विरोधी बताया

    March 18, 2026

    Shimla: भाजपा की रणनीति तैयार, हर बूथ तक पहुंचेंगी केंद्र सरकार की योजनाएं

    March 18, 2026

    Shimla: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, पैसा कहां गया: जयराम ठाकुर का सवाल

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर में दूध उत्पादकों का चक्का जाम: भुगतान में देरी और मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन

    March 16, 2026

    Shimla : विजिलेंस को RTI से बाहर करने पर सियासत गरम, विपक्ष ने जताया विरोध

    March 16, 2026

    झाकड़ी में एसजेवीएन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का आठवां सम्मेलन, 49 सदस्यीय कमेटी का गठन

    March 8, 2026

    AI Impact Summit 2026 विवाद : मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : रणधीर

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 1 2 9
    Users Today : 0
    Total Users : 101129
    Total views : 204843
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.