एआरबी टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर ने संविधान गौरव दिवस मनाया। जिसमें भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर की गई।
सबसे पहले पूर्व प्रत्याशी केवल राम बुशहरी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे जानकारी दी, उसके बाद मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मुख्यातिथि ने कहा कि संविधान गौरव अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी द्वारा संचालित किया गया है। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराब अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस दिवस को बाबा साहिब डॉ. भीम राव अम्बेडकर संविधान निर्माता के रूप में मनाया जाता है।
भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा भीम राव अंबेडकर को समान दिया है और कांग्रेस हमेशा भीम राव अंबेडकर जी का निरादर करती रही है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता जिया लाल जियान, राम मूर्ति, हेमत शली, दिनेश खमरल, पुरषोत्तम कुमार, चेतन पाकला, नीतिका गुप्ता, निधि ठाकुर, सोनम नेगी, सौरभ नवघरिया, चांद गोतम, केसरी दत्त, राजेन्द्र ठाकुर, महेंद्र महेता, मंगत राम, हेम राज आदि उस्थित रहे।