एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। डीएवी स्कूल रामपुर ने क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल रामपुर, कुमारसैन, रिकांगपिओ, सरस्वती नगर, चौपाल, कोटखाई और दत्तनगर की टीमों ने भाग लिया। आयोजन में वॉलीबॉल और योगा की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।
प्रधानाचार्य अकलुष महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी स्कूलों के छात्रों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का समापन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
योगा प्रतियोगिता परिणाम:
छात्रा वर्ग -14: स्वर्ण – डीएवी रामपुर, रजत – डीएवी रिकांगपिओ
छात्र वर्ग -14: स्वर्ण – डीएवी रामपुर, रजत – डीएवी दत्तनगर
छात्रा वर्ग -17: स्वर्ण – डीएवी दत्तनगर, रजत – डीएवी कुमारसैन
छात्र वर्ग -17: स्वर्ण – डीएवी कुमारसैन, रजत – डीएवी दत्तनगर
छात्रा वर्ग -19: स्वर्ण – डीएवी दत्तनगर, रजत – डीएवी कुमारसैन
योगा एकल प्रदर्शन (छात्र/छात्रा): स्वर्ण – डीएवी रामपुर
वॉलीबॉल प्रतियोगिता परिणाम:
छात्रा वर्ग -14: स्वर्ण – डीएवी चौपाल, रजत – डीएवी रामपुर
छात्र वर्ग -14: स्वर्ण – डीएवी चौपाल, रजत – डीएवी रामपुर
छात्रा वर्ग -17: स्वर्ण – डीएवी चौपाल, रजत – डीएवी दत्तनगर
छात्र वर्ग -17: स्वर्ण – डीएवी सरस्वती नगर, रजत – डीएवी दत्तनगर
छात्रा वर्ग -19: स्वर्ण – डीएवी कोटखाई, रजत – डीएवी सरस्वती नगर
छात्र वर्ग -19: स्वर्ण – डीएवी सरस्वती नगर, रजत – डीएवी कोटखाई
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर स्कूल प्रबंधन और अभिभावक उपस्थित रहे और विजेता टीमों को बधाई दी।