एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। जिला शिमला के तहत आने वाले रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र के भद्राश में हरियाणा निवासी एक युवक ने अपने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान नीरज कुमार उर्फ राहुल पुत्र मंगत राम, निवासी कलानौर, जिला रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है। रामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल भेजा और इस दुखद घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।
मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने की है, उन्होंने बताया पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।