एआरबी टाइम्स ब्यूरो
शिमला। राज्य कार्यालय, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार, चौड़ा मैदान शिमला के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक मानवीय पहल करते हुए हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दो दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है।
राज्य निदेशक वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोग के समस्त कर्मचारियों ने ₹21,000 का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष, हिमाचल प्रदेश के पक्ष में जारी कर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप को सौंपा।
इस अवसर पर उपायुक्त ने आयोग की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, “ऐसे योगदान आपदा पीड़ितों के पुनर्वास और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों में धर्मेश राय, राजू कश्यप, सतेन्द्र खत्री, संदीप कुमार, प्रकाश चन्द एवं विनोद कुमार शामिल थे।
