Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Rampur Bushahr: सेरी पुल में बनेगा वैकल्पिक मार्ग, रामपुर की सड़कों के नुकसान व डंगों के लिए 17 करोड़ स्वीकृत : विक्रमादित्य सिंह

ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 30, 2025Updated:November 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा से प्रभावित सड़कों और ढांचागत संरचनाओं की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से रामपुर डिवीजन को लगभग 17 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य पूरी मजबूती और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

रामपुर उपमंडल की क्षतिग्रस्त सेरी पुल सड़क का निरीक्षण करते लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

मंत्री ने आज रामपुर के तकलेच क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित सड़कों का निरीक्षण किया और कहा कि वर्तमान में सरकार की प्राथमिकता उन सड़कों की बहाली है जो बरसात के दौरान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं। उन्होंने बताया कि दीर्घकालिक समाधान के लिए जियोलॉजिकल स्टडी करवाई जा रही है और मिटिगेशन प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी आपदाओं से बेहतर तरीके से निपटा जा सके।

मंत्री ने यह भी कहा कि मलबे की डंपिंग सही स्थानों पर की जाए, जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे और भविष्य में कोई अवरोध उत्पन्न न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “मैं प्रदेशवासियों के साथ हर अच्छे और बुरे समय में मजबूती से खड़ा हूं। यह शिक्षा मुझे मेरे दिवंगत पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह से मिली है।”

इसके पश्चात मंत्री ने तकलेच के विश्राम गृह में जनता की समस्याएं भी सुनीं। दियोठी, खुल, मुनीश और काशापाठ पंचायतों के प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं उनके समक्ष रखीं। इस अवसर पर रामपुर विधायक नंद लाल, अध्यक्ष जिला परिषद शिमला चंद्र प्रभा नेगी, तथा एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

झाकड़ी में आर.के. फिटनेस जिम का उद्घाटन

बाद में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने झाकड़ी में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘आर.के. फिटनेस’ जिम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के दौर में नशा एक बड़ी सामाजिक चुनौती बन चुका है, जो युवाओं को खोखला कर रहा है।

मंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को खेलकूद एवं व्यायाम जैसे सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “यदि युवा स्वस्थ रहेंगे, तभी एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है।”

इस अवसर पर विधायक नंद लाल, मंत्री की धर्मपत्नी डॉ. अमरीन कौर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

झाकड़ी में 135 करोड़ रुपये से बनेगा नया पुल, केंद्र से मिली मंजूरी

जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि झाकड़ी में 135 करोड़ रुपये की लागत से एक नए पुल के निर्माण की मंजूरी केंद्र सरकार से प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि वह रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं और इस दौरान आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

#HimachalRoadRepair #KashapatRoadBlocked #LandslideDamage #PMGSYPhase4 #RampurRoadConstruction #SeriBridgeIssue #SharanalLandSubsidence #TaklechDisasterZone #VikramadityaSinghVisit
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleKangra: ABVP की केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल में ऐतिहासिक जीत: 20 में से 18 प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए
Next Article Rampur Bushahr: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में नवरात्रि महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 7 9 8
Users Today : 75
Total Users : 111798
Total views : 223192
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.