Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Kullu: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 2025 की सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 3, 2025Updated:November 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू।

    राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वीरवार सायं लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र, कुल्लू में सप्ताह भर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे उत्सव स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन देने का माध्यम बनने चाहिए। इससे प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी सुनिश्चित होता है।

    उन्हाेंने कहा कि उन्हें पिछले तीन वर्षों से भगवान रघुनाथ जी के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। उन्होंने कहा, “कुल्लू दशहरा एकता और आस्था का अद्भुत संगम है। हजारों युवा जब रथ को खींचते हैं, वह दृश्य अत्यंत दिव्य प्रतीत होता है। हमें इस परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए।” राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश को देवभूमि बताते हुए कहा कि कुल्लू घाटी के विभिन्न हिस्सों से 300 से अधिक देवी-देवता इस पर्व में भाग लेते हैं, जो इसे विश्व में अद्वितीय बनाता है।

    उन्होंने इस वर्ष राज्य में आई प्राकृतिक आपदाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कई परिवारों ने अपने घर और ज़मीन खो दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस विषय में धर्मशाला दौरे के दौरान अवगत करवाया गया है और प्रभावितों के पुनर्वास हेतु केंद्र से सहयोग की अपील की गई है। नशामुक्त हिमाचल के अभियान पर बोलते हुए राज्यपाल ने कहा, “यदि हिमाचल को नशे से बचाना है, तो इसे जड़ से उखाड़ना होगा। सभी को मिलकर एक स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण हेतु प्रयास करने चाहिए।”

    इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समिति के अध्यक्ष व स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने हाल ही में आई आपदा के बावजूद सफल आयोजन के लिए प्रशासन और स्थानीय जनता की सराहना की और 15 अक्तूबर को रोजगार मेले के आयोजन की घोषणा की ।उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने जानकारी दी कि इस बार उत्सव का आयोजन सादगी से किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जा रही है।

    इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र शौरी, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, और जिले के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #DevBhoomi #DrugFreeHimachal #GovernorShivPratapShukla #HimachalCulture #HimachalFestivals #HimachalPradeshNews #KulluDussehra2025
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: हिमाचली व्यंजनों को बढ़ावा देने हेतु शिमला में ग्रामीण स्वाद महोत्सव 2025 का शुभारंभ
    Next Article Shimla: सतलुज नदी में बढ़ता जलस्तर: कोलडैम प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, एनटीपीसी और PWD की रिपोर्ट पर होगी कार्यवाही
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Lavi Mela Rampur: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पहली बार सजा साहित्य का मंच, साहित्यकारों ने रचनाओं से बांधा समां

    November 12, 2026

    Lavi Mela Rampur: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ, किन्नौरी मार्केट का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले में रस्साकशी का रोमांच, ज्यूरी की टीम ने जीता 1.11 लाख रुपये का खिताब

    November 7, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेला-2026 के लिए 6 से 10 नवंबर तक होगी प्लॉट आवंटन की नीलामी

    November 5, 2026

    Bilaspur News : दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकेंगे पटाखे, डीएम ने जारी किए आदेश

    November 5, 2026

    Kullu: देवताओं के नजराने में 5%, बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी

    October 27, 2026

    Kullu Dussehra 2026: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आगाज, देवताओं के मिलन से भक्तिमय हुआ ढालपुर

    October 22, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले में दिखेगा चामुर्थी घोड़ों का दमखम, 1 से 3 नवंबर तक अश्व प्रदर्शनी

    October 15, 2026

    Mandi: मेले और मंदिर हमारी संस्कृति की धरोहर, इन्हें राजनीति से दूर रखना जरूरी: मुकेश अग्निहोत्री

    September 24, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन दशहरा मेले में देव परंपराओं और व्यवस्थाओं को लेकर मंथन, मंदिर समितियों ने उठाए अहम मुद्दे

    September 23, 2026

    Ganesh Chaturthi 2026 : 14 सितंबर से गणेश उत्सव, जानें क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी और क्या है इसका महत्व

    September 13, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : 21 अक्टूबर से शुरू होगा देवताओं का महाकुंभ, 347 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Himachal High Court : DNA रिपोर्ट ने पलटा दुष्कर्म और POCSO का मामला, निर्दोष युवक पर दर्ज FIR रद्द; सगा भाई निकला बच्चे का जैविक पिता

    July 23, 2026

    Vimal Negi Death Case : हिमाचल हाईकोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंपी, शिमला पुलिस पर उठे सवाल

    May 23, 2025

    Shimla: शिमला वासी जहरीला पानी पीने का मजबूर-रवि मेहता

    March 10, 2025

    Rampur Bushahr: सनेई बस हादसे की जांच करेंगे एसडीएम, जल्द रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य

    October 14, 2026

    Kinnaur: उपायुक्त किन्नौर ने ठंगी पंचायत में आपदा राहत कार्यों का लिया जायजा

    August 29, 2025

    COVID-19 : हिमाचल में कोरोना फिर सक्रिय : नाहन में 82 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई

    June 4, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 8
    Users Today : 0
    Total Users : 128968
    Total views : 251872
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.