एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
दीपावली के अवसर पर जन सुरक्षा और अग्निकांड रोकथाम के लिए रामपुर उपमंडल में 85 अस्थायी पटाखा लाइसेंस जारी किए गए हैं। ये लाइसेंस 17 से 20 अक्टूबर तक मान्य होंगे और विक्रेता केवल 17 अधिकृत स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री कर सकते हैं।
अधिकृत पटाखा विक्रय स्थल:
हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग स्टोर/टैरेस (चौधरी अड्डा के पास), डकोलर, नोगली, निरसु, दत्तनगर, भद्रास, निरथ, चूआबाग, खनेरी, पदम नगर, झाकड़ी बस स्टैंड, ननखरी बस स्टैंड, तकलेच बस स्टैंड, मेमोरियल मैदान ज्यूरी, बोंडा, घराट तथा सराहन (बस स्टैंड के पास)।
मुख्य सुरक्षा निर्देश:
अग्निशमन विभाग: सभी विक्रय स्थलों पर फायर टेंडर और उपकरण सुनिश्चित करना और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करना।
पुलिस विभाग: भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और अवैध पटाखा बिक्री की निगरानी।
स्वास्थ्य विभाग: नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में आकस्मिक चिकित्सा सहायता दल तैनात।
विद्युत विभाग: सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति; ढीले तारों की जांच।
जल शक्ति विभाग: आपात स्थिति के लिए पर्याप्त जल भंडारण।
वन विभाग: जंगलों और ज्वलनशील क्षेत्रों के पास पटाखों के दुरुपयोग पर निगरानी।
राजस्व विभाग: लाइसेंस की शर्तों की जांच और विक्रय स्थलों पर समन्वय।
होमगार्ड्स: पुलिस के साथ सुरक्षा और निगरानी में सहयोग।
नगर परिषद एवं ग्राम पंचायतें: विक्रय स्थलों की स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन।
प्रत्येक क्षेत्र में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो लाइसेंसधारी दुकानों की जांच करेंगे और अग्निशमन दल के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।
