एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। डीपीएस झाकड़ी के छात्र अभ्युदय सिंह चंदेल ने शिमला में आयोजित नेशनल बीच ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 12 से 15 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। फाइनल मुकाबले में अभ्युदय ने हरियाणा के प्रतिद्वंद्वी को हराकर यह जीत दर्ज की।
इसके साथ ही अभ्युदय को जूनियर वर्ग में बेस्ट प्लेयर का खिताब भी प्रदान किया गया। यह उनका नेशनल स्तर पर दसवां गोल्ड मेडल है, जो उनकी निरंतर मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है। महज 14 वर्ष की उम्र में अभ्युदय इस क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर चुके हैं। वर्तमान में वे कक्षा 9वीं के छात्र हैं और चौपाल के बोधना गांव से संबंध रखते हैं। अभ्युदय अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी कड़ी तैयारी कर रहे हैं।