Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Fight for Rights : एसजेवीएन मुख्यालय पर ठेका मजदूरों का हल्ला बोल, ग्रेच्युटी और बीमा की मांग उठाई

ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 22, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
शिमला के शनान में एसजेवीएन के मुख्य कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ठेका मजदूर।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

शिमला। सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन) के 1500 मेगावाट, 412 मेगावाट और 210 मेगावाट हाइड्रो प्रोजेक्टों में कार्यरत ठेका मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर सीटू से संबंधित यूनियनों के नेतृत्व में एसजेवीएन के शिमला स्थित मुख्यालय शनान में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा समेत यूनियनों के कई पदाधिकारियों और हाइड्रो प्रोजेक्टों के मजदूरों ने किया।

प्रदर्शन की मुख्य मांगें ग्रेच्युटी, बीमा और कार्य के आधार पर पद श्रेणी से संबंधित रहीं। मजदूरों का कहना है कि उन्हें न तो न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के तहत उचित वेतन दिया जा रहा है और न ही बीमा और ग्रेच्युटी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। नेताओं ने कहा कि एसजेवीएन को भारत सरकार द्वारा नवरत्न का दर्जा मिलने के बावजूद, इस सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले मजदूरों के साथ अन्याय किया जा रहा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में हाइड्रो, सौर और पवन परियोजनाओं से 8489 MU बिजली उत्पादन कर 908.40 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जिसमें सबसे बड़ा योगदान हाइड्रो प्रोजेक्ट्स का रहा। नेताओं ने आरोप लगाया कि मजदूरों से कुशल कार्य करवाकर उन्हें अर्धकुशल की श्रेणी में डालकर वेतन दिया जा रहा है। इसके अलावा, न बीमा की सुविधा दी जा रही है, न ही ग्रेच्युटी का भुगतान। जबकि NHPC जैसी कंपनियां इन सुविधाओं को प्रदान कर रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मजदूरों की आवाज़ उठाने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल कर हाइड्रो प्रोजेक्टों का कार्य बंद करना पड़ेगा।

#CITU #ContractWorkers #GratuityDemand #HydroPowerWorkers #InsuranceForWorkers #LabourRights #MinimumWage #ShimlaNews #SJVNProtest #TradeUnionMovement
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleReview Meeting : ई-ऑफिस से बढ़ेगी काम की रफ्तार, सभी विभागों को जोड़ने के निर्देश
Next Article Rampur Bushahr:पृथ्वी दिवस पर बुशहर बीएड संस्थान कलना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल के समक्ष उठाए हिमाचल के अहम मुद्दे

June 26, 2026

Shimla: वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत,फलों के विविधीकरण पर दिया बल

June 24, 2026

Shimla: हिमाचल में सुपर-स्पेशियलिटी डॉक्टरों को मिलेगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस, स्वास्थ्य सेवाओं पर 3000 करोड़ खर्च करेगी सरकार: सीएम सुक्खू

June 19, 2026

Shimla: किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझाः मुख्यमंत्री

June 16, 2026

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 7
Users Today : 1
Total Users : 113817
Total views : 226652
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.