Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया
    • Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
    • Rampur Bushahr: ग्राम नरैण में FMD-जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन
    • Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप
    • Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र
    • Dharamshala : महिला पर जानलेवा हमले के दोषी को 10 साल की सजा, ₹44 हजार जुर्माना
    • दैनिक राशिफल 23 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi : सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    ठगी का नया तरीका : WhatsApp पर आई एक फोटो ने खाली कर दिया अकाउंट

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 25, 2025Updated:November 9, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। डिजिटल युग ने जहां हमारी जिंदगी को आसान बनाया है, वहीं साइबर अपराधियों ने तकनीक का दुरुपयोग कर लोगों को ठगने के नए-नए तरीके खोज निकाले हैं। ठगी के लिए डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन जैसे हथकंडे अपनाने के बाद अब शातिरों ने ठगी का नया तरीका निकाला। अब व्हॉट्सएप पर भेजी गई एक फोटो भी आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है। हाल ही में मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक ऐसी ही घटना सामने आई जिसमें एक व्यक्ति को व्हॉट्सएप पर भेजी गई एक फोटो पर क्लिक करने की कीमत 2 लाख रुपये चुकानी पड़ी।

    🔍 क्या है नया स्कैम? आइए जानें

    साइबर अपराधियों ने व्हॉट्सएप पर नया स्कैम शुरू किया है जिसमें अनजान नंबर से एक धुंधली फोटो (Blur Photo) भेजी जाती है। फोटो के साथ कैप्शन होता है जैसे कि क्या आप इस व्यक्ति को पहचानते हैं?, यह आपके भाई जैसा दिख रहा है, या आपका पुराना फोटो मिला है। इससे लोग जिज्ञासावश या भावनात्मक रूप से जुड़कर उस फोटो को खोल लेते हैं। जैसे ही आप फोटो डाउनलोड या क्लिक करते हैं, आपके फोन में एक Malicious File एक्टिवेट हो जाती है। यह एक एपीके (APK) फॉर्मेट में छुपा हुआ रिमोट एक्सेस टूल होता है, जो फोन के सारे कंट्रोल साइबर ठगों को सौंप देता है।

    🔐 कैसे होती है ठगी?

    • फोटो डाउनलोड करते ही फोन की सुरक्षा प्रणाली बायपास हो जाती है।
    • स्टेगनोग्राफी तकनीक के ज़रिए फोटो के भीतर एक ऐसा लिंक छिपा होता है जो एक एप डाउनलोड कर देता है।
    • ये एप फोन के बैंकिंग एप, कॉन्टैक्ट्स, एसएमएस, ओटीपी, कैमरा और गैलरी तक पहुंच बना लेता है।
    • इसके बाद ठग फोन के ज़रिए ओटीपी पढ़कर बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं।
    • एसएमएस नोटिफिकेशन तक ठगों के पास डाइवर्ट हो जाते हैं, जिससे पीड़ित को ट्रांजेक्शन का पता तक नहीं चलता।

    📌 ऐसे हुई थी जबलपुर में ठगी

    28 मार्च को जबलपुर निवासी प्रदीप को एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने व्हॉट्सएप पर एक बुजुर्ग की फोटो भेजी और पूछा, क्या आप इन्हें जानते हैं। पहले प्रदीप ने अनदेखी की, लेकिन बार-बार कॉल आने पर उन्होंने फोटो पर क्लिक कर दिया। इसके बाद कुछ ही घंटों में उनके खाते से 2.01 लाख रुपये हैदराबाद के एक एटीएम से निकाल लिए गए। जब बैंक की ओर से ट्रांजेक्शन वेरिफिकेशन कॉल आया, तो ठगों ने एआई या आवाज की नकल के ज़रिए खुद को प्रदीप बताकर कॉल रिसीव कर लिया और बैंक को यकीन दिलाया कि लेनदेन वैध है।

    🛡️ कैसे बचें ऐसे स्कैम से?

    • अनजान नंबर से आई फोटो या फाइल को कभी भी डाउनलोड न करें।
    • व्हॉट्सएप सेटिंग में जाकर ऑटो डाउनलोड ऑप्शन बंद कर दें।
    • फोन में कोई थर्ड पार्टी ऐप या APK फाइल कभी इंस्टॉल न करें।
    • हमेशा प्ले स्टोर से ही एप डाउनलोड करें।
    • एक अच्छा एंटीवायरस इंस्टॉल करें और फोन को नियमित स्कैन करते रहें।
    • बैंकिंग एप्स में बायोमैट्रिक या टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर लगाएं।
    • किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की तुरंत शिकायत साइबर सेल में करें।

    शादी के कार्ड के बहाने भी कर चुके ठगी

    पिछले साल साइबर ठगों ने शादी के कार्ड के बहाने ऐसा ही स्कैम चलाया था। उस कार्ड में एक छोटा सा लिंक होता था, जो एपीके फाइल होती थी। क्लिक करते ही फोन हैक हो जाता था। हिमाचल प्रदेश में शादी के कार्ड के बहाने शातिर ठगों ने कई लोगों ने चूना लगाया था।

    #APK_मैलवेयर #OTP_फ्रॉड #UnknownSources #डिजिटल_सुरक्षा #फोन_हैकिंग #ब्लर_फोटो_स्कैम #वॉट्सएप_ठगी #साइबर_क्राइम #साइबर_सचेतना #हानिकारक_फाइल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप

    March 23, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Palampur Suicide Case : प्राइवेट कॉलेज के क्लासरूम में छात्रा ने पंखे से लटककर दी जान

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक खड्ड में गिरा, चालक की मौत

    March 18, 2026

    SundarNagar drug case : होटल से चल रहा था नशे का धंधा, 21 ग्राम चिट्टा के साथ दो गिरफ्तार

    March 18, 2026

    Shimla : जुब्बल-रोहड़ू में चिट्टा सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा, युवती समेत सरगना गिरफ्तार

    March 18, 2026

    Bilaspur : पढ़ाई के लिए मोबाइल से रोका, 13 साल के बच्चे ने कर ली आत्महत्या

    March 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 0 9 0
    Users Today : 121
    Total Users : 101090
    Total views : 204785
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.