Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, September 28
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Rampur Bushahr : करशोली में दो मंजिला मकान जला, मालिक ने भागकर बचाई जान

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 25, 2025Updated:January 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर के करशोली गांव में मकान में लगी आग।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    रामपुर बुशहर।  शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की नरैण पंचायत के करशोली गांव में वीरवार देर रात एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। आग की इस घटना में मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। हादसे के समय मकान मालिक विजय सिंह घर में अकेले सो रहे थे। रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच खिड़की से आग की लपटें दिखाई देने पर विजय ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि, इस दौरान उन्हें हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य वहां मौजूद नहीं थे। आग लगने की सूचना मिलते ही पंचायत उपप्रधान अविनाश कायथ ने तकलेच पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पंचायत प्रधान शिव राम ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि ग्रामीणों के अथक प्रयासों के बावजूद भी मकान को नहीं बचाया जा सका।

    इस अग्निकांड में मकान के चार कमरे पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए हैं और उनमें रखा सारा घरेलू सामान भी राख हो गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस घटना में आठ से दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की है। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सहायता मिल सके।

    #FireAccident #PanchayatNews #अग्निकांड #आपदा #करशोली #दमकलविभाग #मकानमेंआग #रामपुरबुशहर #स्थानीयखबरें #हिमाचलसमाचार
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleठगी का नया तरीका : WhatsApp पर आई एक फोटो ने खाली कर दिया अकाउंट
    Next Article Shimla: पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को हिमाचल प्रदेश ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा मौन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kangra News : पालमपुर की महिला को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर 15 लाख ठगे, पुलिस अधिकारी बनकर किया फोन

    September 26, 2026

    Crime: सुन्नी के ओगली में पिता-पुत्री की गुमशुदगी का दर्दनाक अंत, सतलुज से मिले दोनों के शव

    September 25, 2026

    Himachal : शिमला में बुजुर्ग से 5.51 लाख की साइबर ठगी: पेंशन कार्ड के नाम पर खाता ब्लॉक करने की दी धमकी

    September 24, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपियों की 4.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

    September 22, 2026

    Shimla News : करोड़ों की चोरी में उत्तराखंड आबकारी विभाग के उप निरीक्षक समेत चार गिरफ्तार, माल बांटने का आरोप

    September 22, 2026

    Kangra News : ऑनलाइन निवेश में करोड़ों के मुनाफे का झांसा, सेवानिवृत्त अधिकारी से 1.23 करोड़ की साइबर ठगी

    September 22, 2026

    Shimla News : सिम बंद होते ही बुजुर्ग के खाते से निकले 11.04 लाख, 33 UPI ट्रांजेक्शन से साइबर ठगी

    September 21, 2026

    Accident: मिनी सचिवालय के सामने एंबुलेंस और बोलेरो में टक्कर, रेफर मरीज को आधे घंटे बाद दूसरी एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

    September 19, 2026

    CRIME: जनगणना ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, वाहन खाई में गिरा

    September 17, 2026

    Shimla News: चिट्‌टा तस्करी नेटवर्क पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, जलालाबाद-चंडीगढ़ से दो गिरफ्तार

    September 17, 2026

    Rampur News: मंगलाड़ खड्ड में एर्टिगा दुर्घटनाग्रस्त, किन्नौर के दो युवकों की मौत

    September 15, 2026

    Dharamshala News: अपर धर्मकोट के होटल में रेव पार्टी पर पुलिस की दबिश, चिट्टा-अफीम बरामद

    September 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 5 4 3
    Users Today : 5
    Total Users : 124543
    Total views : 244689
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.