ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Kullu : मनाली में पत्नी की गला रेतकर हत्या, थाने पहुंचा आरोपी बोला-पत्नी उठ नहीं रही

October 27, 2025 1:16 AM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मनाली 

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते अलेउ गांव से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां बिहार मूल के एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, 37 वर्षीय रोहित कुमार, जो मूल रूप से बिहार के जिला पश्चिम चंपारण के गांव मंगलपुर का रहने वाला है, अलेउ गांव में अपनी पत्नी निधि (30) और छोटी बेटी के साथ किराये के मकान में रहता था। रोहित पेंटर का काम करता था।

शनिवार रात करीब दो बजे पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर युवक ने छुरी से पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी खुद पुलिस थाना पहुंचा और बताया कि झगड़े के दौरान उसकी पत्नी उठ नहीं रही है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला मृत पाई गई। मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए आरएफएसएल टीम को बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत छानबीन चल रही है। पुलिस ने पड़ोसियों के बयान दर्ज किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment