Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
स्पोर्ट्स

Women’s Cricket World Cup : भारत ने रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ, फाइनल में साउथ अफ्रीका से मुकाबला

जेमिमा की नाबाद 127 और कप्तान हरमन की 89 रन की पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली। अब टीम 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर
ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 31, 2025Updated:November 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
डीवाई पाटिल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में शॉट लगातीं जेमिमा। Source : Google

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मुंबई 

Women’s Cricket World Cup : जेमिमा रॉड्रिग्ज और कप्तान हरमनप्रीत कौर की ऐतिहासिक पारियों की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के विजय रथ को रोकते हुए आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लिचफील्ड के शतक की बदौलत 49.5 ओवर में 338 रन का बड़ा लक्ष्य दिया था, लेकिन भारत ने यह चुनौती मात्र 48.3 ओवर में पार कर ली। यह भारत की वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे बड़ी सफल रन चेज है।

जेमिमा-हरमनप्रीत की साझेदारी ने बदला मैच का रुख

Women’s Cricket World Cup : जीत के बाद जश्न मनातीं कप्तान हरमन और अन्य खिलाड़ी। स्रोत : गूगल

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (19) और शैफाली वर्मा (14) जल्दी आउट होकर लौट गईं। दो विकेट गिरने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रॉड्रिग्ज ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 167 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया। जेमिमा ने 127 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें 14 चौके शामिल थे। यह उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन पारी मानी जा रही है। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 89 रन बनाए और अपनी पारी में कई शानदार शॉट्स खेले। दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और मैच को एकतरफा बना दिया। हरमनप्रीत और जेमिमा की यह साझेदारी महिला विश्व कप के नॉकआउट मैचों में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। जब भारत को जीत के लिए सिर्फ एक चौका चाहिए था, तब अमनजोत ने शानदार ड्राइव खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। जीत के बाद भावुक जेमिमा आंसू नहीं रोक सकीं।

ऑस्ट्रेलिया का मजबूत प्रदर्शन, पर हार से नहीं बच सका

भावुक हुईं जेमिमा : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद जेमिका भावुक हो गईं। स्रोत : गूगल

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच से पहले टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारा था। उसने ग्रुप चरण में भारत को मात दी थी, लेकिन सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने हिसाब बराबर कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए युवा बल्लेबाज फोएबी लिचफील्ड ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 77 गेंदों में शतक पूरा किया और 22 साल 195 दिन की उम्र में महिला विश्व कप के नॉकआउट मैच में शतक लगाने वाली सबसे युवा बल्लेबाज बन गईं। एशले गार्डनर ने 64 और बेथ मूनी ने 58 रन का योगदान दिया, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर पाई। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी 10 ओवरों में अच्छी वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को 350 के पार नहीं जाने दिया।

तीसरी बार फाइनल में पहुंचा भारत

यह पहला मौका नहीं है जब भारत महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। टीम इससे पहले 2005 और 2017 में भी खिताबी मुकाबले तक पहुंची थी, लेकिन दोनों बार ट्रॉफी से चूक गई। अब भारत के पास इतिहास रचने और पहली बार विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका है। फाइनल मुकाबला रविवार, 2 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

टीम की प्रतिक्रियाएं

मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा,

“यह जीत सिर्फ दो खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि पूरी टीम के आत्मविश्वास की है। हमने गलतियों से सीखा और सही समय पर सही निर्णय लिए।”

वहीं जेमिमा रॉड्रिग्ज ने कहा,

“मैंने खुद से वादा किया था कि मैंने खुद से वादा किया था कि इस बार टीम को फाइनल तक ले जाऊंगी। यह पारी मेरे करियर की सबसे खास रहेगी”

#CricketNews #DYPatilStadium #HarmanpreetKaur #IndianCricket #INDvAUS #JemimahRodrigues #TeamIndia #WomenInSports #WomensWorldCup2025 #WorldCupFinal
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: लवी मेले के उपलक्ष्य में 5 से 10 नवंबर तक रामपुर में कबड्डी, बॉक्सिंग और बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित
Next Article ऊना में 21 साल की युवती की स्वाइन फ्लू से मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

INDW vs PAKW T20 World Cup : भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, मंधाना की फिफ्टी और दीप्ति का पंजा

June 15, 2026

Shimla: अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शिमला रेड बनी चैंपियन, मंडी को हराकर जीता खिताब

June 12, 2026

Jaspal Rana Death News : मशहूर निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

June 12, 2026

ICC Women’s T20 World Cup 2026: 12 जून से शुरू होगा महिला टी20 विश्व कप, 12 टीमों में होगी खिताब की जंग

June 10, 2026

Sports: मुख्यमंत्री ने संजौली में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का किया उद्घाटन, मैदान के विकास हेतु एक करोड़ रुपये देने की घोषणा

June 8, 2026

घणाहट्टी छिंज मेला 2026: चंडीगढ़ के आशीष ने जीती बड़ी माली, सोलन के चेतन बने छोटी माली के विजेता

June 8, 2026

Cricket update : श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह

June 7, 2026

IPL 2026 Final: विराट कोहली के विजयी छक्के से RCB बनी चैंपियन, गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया

June 1, 2026

IPL 2026 Qualifier-1: धर्मशाला पहुंची गुजरात टाइटंस, 26 मई को RCB से होगी फाइनल की जंग

May 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 8 9 2
Users Today : 11
Total Users : 111892
Total views : 223398
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.