Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Boxing: किसान की बेटी तनवी ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता कांस्य, रामपुर और हिमाचल का बढ़ाया गौरव

    रामपुर के नेहरा गांव की छात्रा तनवी ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के अंडर-50 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 3, 2026Updated:July 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं, इसका बेहतरीन उदाहरण रामपुर की होनहार छात्रा तनवी ने पेश किया है। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामपुर की कक्षा नौवीं की छात्रा तनवी ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे रामपुर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। 22 से 27 जून तक पंजाब के जालंधर में आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के अंडर-50 किलोग्राम भार वर्ग में तनवी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के बाद विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

    रामपुर उपमंडल के नेहरा गांव के एक साधारण किसान परिवार से आने वाली तनवी ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

    विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने तनवी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तनवी की उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

    विद्यालय के डीपीई चंद्र सिंह बदरेल ने भी तनवी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि तनवी की यह सफलता लगातार अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    #Boxing #BronzeMedal #HimachalNews #NationalBoxing #Rampur #RampurBushah #HimachalPradesh #SportsNews #Tanvi #WomenInSports
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleCrime: चार वर्षों से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    Next Article Shrikhand Mahadev: ग्रामीणों की मांग पर बढ़ी हलचल, फांचा मार्ग से श्रीखंड यात्रा की संभावनाएं तलाशने निकली टीम
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Sports: खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही प्रदेश सरकार : रोहित ठाकुर

    October 1, 2026

    Sports: गांव से ओलंपिक तक खिलाड़ियों को तैयार करने का संकल्प, 10 से 13 अक्टूबर तक नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल

    September 29, 2026

    Education: चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता शुरू

    September 28, 2026

    Education: तकलेच में जिला स्तरीय अंडर-14 माइनर गेम्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

    September 28, 2026

    Sports: रामपुर कॉलेज में ऊना ने जीती अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप

    September 26, 2026

    HPU: नेरवा ने दौलतपुर को हराया, जीबी पंत कॉलेज रामपुर में अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू

    September 23, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 15 जोन की 560 छात्राएं ले रहीं भाग

    September 18, 2026

    Bilaspur News: इंटर कॉलेज वुशू चैंपियनशिप में घुमारवीं और ठियोग कॉलेज का दबदबा

    September 18, 2026

    Sports: कटगांव में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 548 खिलाड़ी ले रहे भाग

    September 17, 2026

    Sports: वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

    September 14, 2026

    Women Asia Cup 2026 : श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत ने रचा इतिहास, आठवीं बार बना एशिया कप चैंपियन

    September 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 1 0 5
    Users Today : 25
    Total Users : 125105
    Total views : 245604
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.