एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
राजकीय महाविद्यालय रामपुर में प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि जॉन कीट्स के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सोच लिटरेरी सोसायटी द्वारा पीजी कॉलेज रामपुर में एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विद्याबंधु और प्रोफेसर ईश्वर सिंह नेगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों अतिथियों के प्रेरणादायक संबोधन से हुई, जिसने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता में कुल पाँच टीमों ने भाग लिया, प्रत्येक में तीन सदस्य थे। पाँच चरणों में संपन्न इस प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान स्नेहा, प्राची और अमित की टीम ने,
द्वितीय स्थान तिशांत, प्रियांशु और मोंटी मेहता की टीम ने,
तथा तृतीय स्थान रितिका, तान्या और अंशिका की टीम ने प्राप्त किया।
विजेता टीमों को डॉ. योजना ठाकुर की उपस्थिति में नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करने की प्रेरणा दी और साहित्य के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस प्रतियोगिता की सफलता में अंग्रेज़ी विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेश नेगी, प्रो. प्रियंका, प्रो. रविंद्र और प्रो. नरेंद्र का विशेष योगदान रहा।
