Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Kullu: निरमंड में जिलास्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला शुरू, मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले-विकास कार्यों में नहीं आने देंगे कमी

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 21, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    निरमंड में लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह को सम्मानित करते एसडीएम मनमोहन सिंह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    जिला कुल्लू के निरमंड के जिलास्तरीय बूढ़ी दिवाली मेले के शुभारंभ पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को बूढ़ी दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। मंत्री ने अपने निरमंड दौरे के दौरान कई विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया।

    उन्होंने कहा कि बूढ़ी दिवाली एक पारंपरिक धार्मिक पर्व है, जिसका प्रसंग भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम द्वारा असुरों के संहार से जुड़ा है। मंत्री ने बताया कि भविष्य में इस मेले को और भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह गांव अपनी समृद्ध परंपरा ‘लामण गायन’ के लिए प्रसिद्ध है।

    विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि पीएमजीएसवाई चरण-3 के अंतर्गत आनी विधानसभा में 26 सड़कों के लिए 306 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 12 सड़कें निरमंड क्षेत्र की हैं। प्रदेश में कुल 2300 करोड़ रुपये की सड़कों को मंजूरी मिली है, जिन्हें एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही नाबार्ड के तहत 18 करोड़ रुपये की परियोजनाएं भी प्रगति पर हैं।

    उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष अमृत 2 के तहत निरमंड में सीवरेज कनेक्टिविटी स्कीम शुरू की जाएगी तथा भविष्य में एसटीपी प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। एनएच-305 के चौड़ीकरण के लिए सैंज–कण्डू गाड़ डबल लेन मार्ग की 17.5 करोड़ की डीपीआर तैयार की जा रही है, जबकि कण्डू गाड़ से जलोड़ी दर्रा तक 4.5 किलोमीटर लंबी टनल की डीपीआर भी निर्माणाधीन है।

    मंत्री ने बताया कि निरमंड कॉलेज भवन का टेंडर हो चुका है और कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों के लिए उन्होंने 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा भी की।

    इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम ने स्वागत संबोधन किया, जबकि उपेंद्र कांत मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    #Amrit2 #AnniAssembly #BudhiDiwali #HimachalNews #InfrastructureDevelopment #NH305 #Nirmand #NirmandCollege #PMGSY #VikramadityaSingh
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: मनाली में आधुनिक भूमि प्रशासन तकनीकों पर राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न
    Next Article Bilaspur: जल तरंग जोश महोत्सव 2025 का भव्य आगाज, एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन को बढ़ावा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal : मणिमहेश यात्रा में इस बार महिलाओं के लिए बदली व्यवस्था, पवित्र डल और कमलकुंड में स्नान पर रोक

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में परशुराम सेवा समिति का गठन, अशोक शर्मा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    September 5, 2026

    Manimahesh Yatra : छोटे शाही स्नान पर डल झील में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    September 5, 2026

    Krishna Janmashtami 2026: आज मध्यरात्रि 11:57 बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

    September 4, 2026

    Kullu: देवता साहिब झाकणु नाग जी का नया गीत रिलीज, धारा-सरगा की प्राकृतिक सुंदरता को भी किया गया प्रस्तुत

    August 27, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा आज से : जानें शाही स्नान की तिथियां, सुरक्षा व्यवस्था और हेलिकॉप्टर सेवा का किराया

    August 26, 2026

    Himachal : 25 अगस्त से शुरू होगी प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा, NDRF और SDRF की टीमें रहेंगी तैनात

    August 22, 2026

    चंबा में सीएम सुक्खू का बड़ा एलान: हिमाचल के हजारों आउटसोर्स कर्मियों के लिए जल्द बनेगी नीति

    August 3, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का विमोचन

    July 30, 2026

    Kinnaur : किन्नौर कैलाश यात्रा आज से: रोज सिर्फ 375 श्रद्धालुओं को अनुमति, बिना मेडिकल फिटनेस टेस्ट के एंट्री बैन

    July 30, 2026

    Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    July 26, 2026

    मणिमहेश यात्रा 2026: बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं मिलेगा प्रवेश, अगस्त से शुरू होगी बुकिंग, जानिए कितना लगेगा शुल्क

    July 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 8 6
    Users Today : 0
    Total Users : 121886
    Total views : 240199
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.