Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कल
    • Mandi : हिमाचल सरकार पर जयराम ठाकुर का हमला: झूठी गारंटियों और बढ़ते टैक्स से जनता परेशान
    • Election: एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री के साथ किया रवाना
    • IPL 2026 Qualifier-1: धर्मशाला पहुंची गुजरात टाइटंस, 26 मई को RCB से होगी फाइनल की जंग
    • Himachal PET Recruitment 2026: सरकारी स्कूलों में पीईटी के 355 पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 3-4 जून को होगी काउंसलिंग
    • दैनिक राशिफल 24 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: बेलगाम पेट्रोल-डीजल कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
    • DDU Shimla: शिमला में बच्चों में बढ़े वायरल हेपेटाइटिस के मामले, डीडीयू अस्पताल में 11 बच्चे भर्ती
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Shimla : हिमाचल कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन : रेणुका विधायक विनय कुमार बने नए पीसीसी चीफ

    हिमाचल कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। रेणुका के विधायक विनय कुमार बने नए पीसीसी चीफ, हाईकमान के इस फैसले को बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 23, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    विनय कुमार, हिमाचल कांग्रेस के नए मुखिया।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला 

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) को आखिरकार नया अध्यक्ष मिल गया है। रेणुका से तीसरी बार विधायक और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार को कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक पत्र जारी कर उनकी नियुक्ति की पुष्टि की।

    इसी पत्र में लंबे समय तक कार्यकारी अध्यक्ष रहीं प्रतिभा सिंह की सेवाओं की भी सराहना की गई है। प्रदेश कार्यकारिणी भंग होने के बाद लंबे समय से नए अध्यक्ष की तैनाती को लेकर संशय बना हुआ था। अब हाईकमान ने मंथन के बाद विनय कुमार को अध्यक्ष बनाकर हिमाचल कांग्रेस को स्थिर नेतृत्व और नई दिशा दी है।

    विधानसभा उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

    नए दायित्व की घोषणा से पहले ही विनय कुमार हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पद को संभालने की तैयारी में विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके थे। उनका यह कदम इस बात का संकेत है कि वे संगठन को मजबूत करने और प्रदेश में राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करने के इच्छुक हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने उनका त्यागपत्र तुरंत स्वीकार कर लिया। विनय कुमार अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से आते हैं और रेणुका एक आरक्षित सीट है। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, कांग्रेस ने यह नियुक्ति 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक समीकरणों का संतुलन साधने के लिए की है। हिमाचल में राजपूतों के बाद एससी समुदाय की सबसे बड़ी आबादी है, ऐसे में पार्टी हाईकमान का यह कदम रणनीतिक बदलाव माना जा रहा है।

    नई जिम्मेदारियों के साथ बड़ी चुनौतियां

    नए अध्यक्ष के रूप में विनय कुमार के सामने कई अहम चुनौतियां होंगी। इनमें संगठन को मजबूत करना, विभिन्न विंग्स के बीच बेहतर समन्वय और 2027 चुनावों में कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाना है। विनय कुमार संगठन में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का करीबी और मौजूदा CM सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी अच्छे संबंधों वाला नेता माना जाता है, जिससे वे संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाए रखने में सक्षम हैं।

    पहली परीक्षा: पंचायती राज संस्थाओं और निकाय चुनाव

    जनवरी में पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो रहा है और उसके बाद किसी भी समय पंचायती राज व नगर निकाय चुनाव घोषित हो सकते हैं। ये चुनाव सीधे तौर पर संगठन की क्षमता और नेतृत्व की पहली परीक्षा होंगे। कांग्रेस पहले से ही चुनावी तैयारियों में जुटी है और नए अध्यक्ष के आने से इसमें गति आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विनय कुमार को हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक मजबूत होगा और पार्टी नए उत्साह के साथ काम करेगी।

    और पढ़ें 
    >> लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अनोखी डाली मेले में की शिरकत, 2600 बीघा में बनेगा नया सेटेलाइट टाउन
    >> भाजपा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार : वादे अधूरे, फिर जश्न किस बात का ? 4 दिसंबर को धर्मशाला में प्रदर्शन का एलान

    #ARBtimes #CongressHighCommand #HimachalCongress #HimachalPolitics #HimachalUpdates #PCCChief #PoliticalNews #RenukaVidhanSabha #ShimlaNews #VinayKumar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कल

    May 24, 2026

    Mandi : हिमाचल सरकार पर जयराम ठाकुर का हमला: झूठी गारंटियों और बढ़ते टैक्स से जनता परेशान

    May 24, 2026

    Rampur Bushahr: बेलगाम पेट्रोल-डीजल कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

    May 23, 2026

    रोहड़ू नगर परिषद चुनाव 2026: कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा, 9 में से 7 वार्डों में जीत

    May 22, 2026

    Mc Rohru: महिला शक्ति के हाथों सजेगा लोकतंत्र का पर्व, पारंपरिक वेशभूषा में मतदान केंद्रों को रवाना हुईं महिला पोलिंग पार्टियां

    May 21, 2026

    रामपुर जिला परिषद चुनाव: चार वार्डों से 16 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, कांग्रेस बागियों ने बढ़ाई सियासी हलचल

    May 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.