Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Chamba: हिमाचल: जमीन विवाद में युवक की मौत, आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार; भरमौर में हत्या का मामला दर्ज

ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में जमीन विवाद को लेकर तीन दिन पहले हुई मारपीट में घायल युवक ने आखिरकार टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मौत के बाद पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में बदलाव करते हुए इस मामले को हत्या में तब्दील कर दिया है। आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भरमौर उपमंडल के घरेड़ गांव में संजीव कुमार (31) पुत्र केवल चौहान अपने पड़ोसियों के साथ जमीन के पुराने विवाद को लेकर भिड़ गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान लक्की कुमार पुत्र महासू और उसकी मां झुणको देवी ने संजीव पर डंडों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले भरमौर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम टांडा पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। नूरपुर से आई फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर चुकी है।

मृतक की भाभी अंजलि ने तीन दिन पहले ही मारपीट को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। अब संजीव की मौत के बाद पुलिस ने हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज कर लक्की कुमार और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पंचायत प्रधान मिलाप चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पंचायत भी पूरी तरह सहयोग कर रही है। डीएसपी रंजन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

#Bharmaur #Chamba #CrimeNews #HimachalNews #HimachalPolice #LandDispute #MurderCase #PoliceAction #TandaMedicalCollege
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleRampur Bushahr: सरकार की निष्क्रियता के विरोध में ABVP रामपुर का मूक प्रदर्शन, शिक्षा व रोजगार पर उठाए बड़े सवाल
Next Article भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास: चीनी ताइपे को हराकर लगातार दूसरा कबड्‌डी वर्ल्ड कप जीता
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Mandi News : 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा; पीछे छोड़ गई 2 साल की मासूम बेटी

July 26, 2026

Mandi : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : जमीन के म्यूटेशन के बदले मांगी 2 लाख की घूस; कानूनगो, पटवारी और सहायक गिरफ्तार

July 24, 2026

Solan : बद्दी में खौफनाक वारदात: घरेलू विवाद में पति ने बेलन से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

July 23, 2026

Kullu : सैंज में FD के नाम पर 2.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप; शाखा डाकपाल पर FIR दर्ज

July 23, 2026

Kangra : देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR दर्ज; सरकारी धन के दुरुपयोग-धोखाधड़ी का आरोप

July 20, 2026

Kangra : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान; मायके पक्ष ने दामाद पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप

July 20, 2026

Himachal : शिमला पुलिस ने ध्वस्त किया 5 राज्यों में फैला अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क; चंडीगढ़ और मोहाली से दबोचे तस्कर

July 19, 2026

Shimla : ₹500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED ने 3 और आरोपी पकड़े, 2.48 लाख लोगों से ठगी

July 18, 2026

Shimla : पुलिस ने होटल में दबिश देकर पंजाब के 3 नशा तस्कर दबोचे; शोघी में 10 ग्राम चिट्टे के साथ रामपुर का युवक गिरफ्तार

July 18, 2026

Sirmaur : नाहन में कैदी को ला रही पुलिसकर्मियों की गाड़ी ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

July 18, 2026

Himachal : हमीरपुर में बेटे का खौफनाक कदम: शराब के नशे में 65 वर्षीय पिता को मुक्कों से पीट-पीटकर मार डाला

July 16, 2026

Kullu : बुजुर्ग से ₹11.60 लाख की ठगी: आयुर्वेदिक दवा और इलाज के बहाने पंजाब के शातिर ने लगाई चपत

July 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 6 6 5
Users Today : 105
Total Users : 116665
Total views : 231780
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.