Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पहली बार भाजपा का कब्जा, 5 वार्ड जीतकर बदला सियासी समीकरण
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Shimla: 21 दिसंबर को जिला शिमला में 57 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएंगी पोलियो ड्रॉप्स: उपायुक्त अनुपम कश्यप

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 18, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    पल्स पोलियो अभियान को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    जिला शिमला में 21 दिसंबर राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण दिवस के अवसर पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 57,010 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन पिलाई जाएगी। इसको लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में जिला टीकाकरण टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत की पोलियो मुक्त स्थिति को बनाए रखना है। अभियान तीन से चार दिनों तक चलेगा।

    • 21 दिसंबर को बूथ दिवस रहेगा, जिसमें तय केंद्रों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।

    • 22 से 24 दिसंबर तक मॉप-अप राउंड चलेगा, जिसमें स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर छूटे बच्चों को टीका लगाएंगे।

    उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला के प्रवेश द्वार पर विशेष पोलियो बूथ स्थापित किया जाएगा, जहां स्थानीय कलाकारों के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो ड्रॉप्स पिलाएं।

    उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों, निर्माणाधीन स्थलों, बस स्टैंड और प्रवासी मजदूर क्षेत्रों को विशेष रूप से लक्षित किया जाएगा।

     स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान

    उपायुक्त ने बताया कि अगले शैक्षणिक सत्र से जिला के स्कूलों में हाइजीन और बीमारियों से बचाव को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

     पोलियो कैसे फैलता है

    पोलियो वायरस मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के मल के संपर्क, दूषित पानी-भोजन और साफ-सफाई की कमी से फैलता है। यह खांसी-छींक की बूंदों से भी शरीर में प्रवेश कर सकता है। वायरस लंबे समय तक पानी में जीवित रह सकता है।

     भारत और हिमाचल में पोलियो स्थिति

    • भारत में अंतिम पोलियो केस: 2011

    • भारत पोलियो मुक्त घोषित: 2014

    • हिमाचल में अंतिम केस: 17 अक्टूबर 2009 (सोलन)

    • वर्ष 2024 में विश्वभर में 62 केस (पाकिस्तान, अफगानिस्तान, मोजांबिक)

    • वर्ष 2025 में अब तक 38 केस (पाकिस्तान और अफगानिस्तान)

     जिला में 743 पोलियो बूथ

    जिले में कुल 743 बूथ स्थापित किए जाएंगे। इनमें शिमला शहरी, रामपुर, नेरवा, मशोबरा, कोटखाई, चिढ़गांव सहित सभी विकास खंड शामिल हैं।

     क्या है पोलियो

    पोलियो एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है, जो तंत्रिका तंत्र पर हमला कर लकवा या मृत्यु तक का कारण बन सकती है। इसका कोई इलाज नहीं है, लेकिन टीकाकरण से पूरी तरह बचाव संभव है।

    #ChildHealth #HealthAwareness #himachalpradesh #NationalPolioDay #PolioDrops #PolioFreeIndia #PolioImmunization #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने किया ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ, युवाओं से नशा मुक्त समाज निर्माण का आह्वान

    May 13, 2026

    Rampur Bushahr: बूचड़खाने में बीमार बकरों का मीट बेचने का खुलासा, लोगों की सेहत पर मंडराया बड़ा खतरा

    May 9, 2026

    Shimla: आईजीएमसी शिमला में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    May 5, 2026

    Rampur Bushahr: परिजनों और भाजपा के आरोपों से घिरा खनेरी नर्सिंग संस्थान: 2 प्रशिक्षु नर्सें टीबी पॉजिटिव

    May 2, 2026

    Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में 9 लाख की बॉयोकेमिस्ट्री मशीन ठप, मरीजों को बाहर करानी पड़ रही जांचें

    April 27, 2026

    Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में आरकेएस दवा दुकान खोलने पर केमिस्ट एसोसिएशन का विरोध

    April 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 7 0 4
    Users Today : 1
    Total Users : 108704
    Total views : 217038
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.