Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: जिहादी मानसिकता के खिलाफ रामपुर में प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर में जिहादी आंतकवाद पुतला फूंकते हिंदू संगठन

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    विश्व हिंदू परिषद रामपुर  इकाई की ओर से बुधवार को रामपुर के पुराने बस स्टैंड पर बांग्लादेश के मैमनसिंह में हिंदू युवक दीपु चंद्र दास की कथित भीड़ हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान जिहादी मानसिकता के खिलाफ नारेबाजी की गई और जिहादी आतंकवाद का पुतला दहन कर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की गई।

    वक्ताओं ने कहा कि बीते गुरुवार रात दीपु चंद्र दास पर कथित ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवक ने केवल यह लिखा था कि सभी भगवान अलग-अलग नामों से एक ही हैं, जिसे कट्टरपंथी तत्वों ने ईशनिंदा बताकर हिंसक रूप दे दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह घटना मानवता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों पर सीधा हमला है।

    वक्ताओं ने सवाल उठाया कि स्वयं को मानवाधिकारों का संरक्षक बताने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन और वैश्विक मीडिया का एक वर्ग इस तरह की घटनाओं पर मौन क्यों है। निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका व मानवाधिकार कार्यकर्ता तस्लीमा नसरीन के हवाले से कहा गया कि दीपु चंद्र दास पर लगाए गए आरोप निराधार थे और पुलिस संरक्षण मिलने के बावजूद उसे भीड़ से बचाया नहीं जा सका।

    प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश वर्तमान में अराजकता और कानून व्यवस्था के गंभीर संकट से गुजर रहा है, जहां कट्टरपंथी तत्व अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं। इस मौके पर भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेश पर कूटनीतिक स्तर पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।

    इसके साथ ही वक्ताओं ने रामपुर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, लव जिहाद, भूमि जिहाद और चिट्टा जिहाद जैसे मामलों पर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि क्षेत्र में जनसांख्यिकीय बदलावों को लेकर प्रशासन और पुलिस के पास ठोस आंकड़ों का अभाव है, जिससे सामाजिक संतुलन प्रभावित हो रहा है। इन मुद्दों की निष्पक्ष जांच की मांग भी दोहराई गई।

    प्रदर्शन में विहिप जिला मंत्री विष्णु शर्मा, नगर अध्यक्ष पीयूष मेहता, अधिवक्ता विनय शर्मा, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका प्रियंका ठाकुर, बजरंग दल संयोजक चंदर, उमा दत्त भारद्वाज, यशपाल शर्मा, अनु गोस्वामी, रोशन चौधरी, अशोक, प्रोमिला मेहता, संग्राम सिंह, गुलाब नेगी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, हिंदू समाज और मातृशक्ति उपस्थित रही।

    #BangladeshHindu #BreakingNews #HinduRights #JihadiMentality #RampurBushahr #RamPurNews #VHPProtest
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर पोक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास
    Next Article Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल खनेरी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: विकास खंड रामपुर प्रधान परिषद् की नई कार्यकारिणी गठित, कृष्ण गोपाल अध्यक्ष और अश्वनी शर्मा सचिव

    August 17, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर-ननखड़ी में सी-ग्रेड सेब खरीद शुरू न होने पर भाजपा का सरकार पर हमला, हिमफेड की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

    August 7, 2026

    Rampur Bushahr: एलएचईपी प्रभावित किसानों ने लंबित मांगों पर तेज किया आंदोलन, 10 अगस्त के जेल भरो प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    August 5, 2026

    Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

    August 5, 2026

    Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

    August 4, 2026

    Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

    August 4, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

    July 31, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में कांग्रेस की विरोध रैली, नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार को घेरा

    July 27, 2026

    Shimla : जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: विदाई का बिगुल बज चुका, जनआंदोलन से सड़कों पर उतरेगी भाजपा

    July 25, 2026

    CPM: एचआरटीसी रामपुर डिपो में टायरों का संकट, सीपीएम ने सरकार पर साधा निशाना

    July 18, 2026

    Shimla : हिमाचल भाजपा ने 17 जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी किए नियुक्त; चेतन बरागटा को IT विभाग की कमान

    July 16, 2026

    Shimla : भाजपा ने चार्जशीट और जन आंदोलन समिति का किया गठन; जयराम, अनुराग समेत दिग्गज संभालेंगे मोर्चा

    July 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 7 6 8
    Users Today : 21
    Total Users : 118768
    Total views : 235178
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.