Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, September 14
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Rampur Bushahr: एचआरटीसी कर्मियों पर हमला: आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा चक्का जाम

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर के खडाहण में एचआरटीसी चालक परिचालक पर हुए हमले के विरोध में गेट मिटिंग करते कर्मचारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    उपमंडल रामपुर के खोली घाट मार्ग पर संचालित एचआरटीसी रामपुर डिपो की बस के चालक और परिचालक के साथ खड़ाहण में एक गंभीर, निंदनीय और जानलेवा घटना सामने आई है। नशे में धुत एक स्थानीय व्यक्ति ने चलती बस को जबरन रुकवाया, चालक को बाहर खींचने का प्रयास किया और कुल्हाड़ी से हमला करने की कोशिश की। इस घटना से चालक, परिचालक सहित बस में सवार यात्रियों की जान को सीधा खतरा उत्पन्न हो गया।

    हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पराशर ने बताया कि आरोपी ने अपनी गाड़ी सड़क किनारे इस तरह खड़ी की थी, जिससे बस को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही थी। जब चालक और परिचालक ने गाड़ी हटाने का आग्रह किया तो आरोपी ने गाली-गलौच शुरू कर दी, जान से मारने की धमकी दी और पास की दुकान से कुल्हाड़ी उठाकर बस चालक पर हमला करने दौड़ पड़ा।

    इस जघन्य घटना से एचआरटीसी कर्मचारियों में भारी रोष और भय का माहौल है। घटना के विरोध में शुक्रवार को एचआरटीसी रामपुर परिसर में हिमाचल परिवहन मजदूर संघ एवं सभी कर्मचारी संगठनों की ओर से गेट मीटिंग आयोजित की गई।

    गेट मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक आरोपी को पुलिस हिरासत में नहीं लिया जाता, तब तक रामपुर से खोली घाट मार्ग पर एचआरटीसी की कोई भी बस संचालित नहीं की जाएगी। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस पर किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा।

    कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो सभी संगठन चक्का जाम सहित बड़े आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

    यूनियन ने दो टूक कहा कि एचआरटीसी कर्मचारियों की सुरक्षा से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

    #ChakkaJam #DriverConductorAttack #EmployeeSafety #HimachalNews #HimachalTransport #HRTC #HRTCNews #Khadahan #Rampur
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: पद्म स्कूल रामपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, विधायक नंद लाल ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
    Next Article Rampur Bushahr: POCSO कोर्ट रामपुर का सख्त फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kangra News: 64 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी को एक माह रखा डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 33 लाख ठगे

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr : 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में सह आरोपी गिरफ्तार

    September 13, 2026

    Shimla : इनकम टैक्स अधिकारी पर 5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, CBI ने दर्ज की FIR

    September 12, 2026

    Mandi News : ऑनलाइन स्टोर और मोटे मुनाफे का झांसा, लडभड़ोल के व्यक्ति से 9.63 लाख की साइबर ठगी

    September 10, 2026

    Nurpur News : नशा तस्कर पर बड़ा शिकंजा, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; होटल-रेस्तरां और बैंक खाते भी सीज

    September 10, 2026

    Solan News : बिना लाइसेंस गोदाम में मिली 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

    September 10, 2026

    Shimla News: होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने का आरोप

    September 10, 2026

    Crime: रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    September 9, 2026

    Solan News: नालागढ़ में बुजुर्ग दंपती को 2 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 72.10 लाख रुपये ठगे

    September 9, 2026

    Shimla News: 71 ग्राम अफीम बरामदगी के बाद बड़ी कार्रवाई, आरोपी की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

    September 8, 2026

    Shimla News : संजौली में 24 ग्राम चिट्टा और 7 ग्राम MDMA के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 7 2 8
    Users Today : 35
    Total Users : 122728
    Total views : 241743
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.