एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला
जिला शिमला के पुलिस थाना सुन्नी के अंतर्गत आज तड़के लगभग 3:00 बजे सुन्नी-III बाजार क्षेत्र के पास एक वाहन में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्सी वाहन संख्या HP-01-9366 में अचानक आग भड़क उठी, जिससे वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तथा दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
उक्त वाहन अनिल कुमार पुत्र श्री हेमराज, निवासी ओगली, तहसील सुन्नी का बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
