ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Rampur Bushahr: छात्र मांगों को लेकर एबीवीपी रामपुर इकाई ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सौंपा ज्ञापन

January 1, 2026 12:40 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठनात्मक जिला रामपुर इकाई द्वारा विभिन्न छात्र मांगों को लेकर माननीय शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार रोहित ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में रामपुर महाविद्यालय में बॉयज हॉस्टल के निर्माण, शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने, ननखड़ी व निरमंड महाविद्यालयों के निर्माण कार्य में तेजी लाने, रामपुर महाविद्यालय के ओल्ड ब्लॉक के रखरखाव हेतु धनराशि स्वीकृत करने, रामपुर के पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय परिसर तक पगडंडी निर्माण, छात्र संघ चुनाव बहाल करने तथा सरदार पटेल विश्वविद्यालय के दायरे को बढ़ाने जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल रहीं।

एबीवीपी जिला संयोजक रवि वर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान रामपुर के पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय परिसर तक भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर प्रतिदिन  हजारों वाहन गुजरते हैं, जिससे छात्रों एवं आम जनता के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि रामपुर महाविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में 20 से अधिक छात्र नामांकित हैं, लेकिन शिक्षक की नियुक्ति न होने के कारण छात्रों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा निरमंड और ननखरी महाविद्यालयों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर नियमित कक्षाएं प्रारंभ करने की मांग भी उठाई गई। छात्र संघ चुनावों को लोकतांत्रिक अधिकार बताते हुए उन्हें बहाल करने की मांग की गई, ताकि छात्र अपने प्रतिनिधि स्वयं चुन सकें और छात्र हितों की आवाज बुलंद कर सकें।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment