Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर में 15 अप्रैल को होगी हिमालयन टाइटल फाइट, जितेंद्र ठाकुर व अक्षय चहल हाेगें आमने-सामने
    • Rampur Bushahr: रामपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 25 यूनिट रक्त एकत्र
    • Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान खेलकूद प्रतियोगिता: वॉलीबॉल में कलाम व टैगोर सदन विजेता
    • Shimla: आपदा न्यूनीकरण के तहत 20.70 करोड़ के 4 प्रस्तावों पर मंथन, उपायुक्त ने दिए सुधार के निर्देश
    • Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में शिक्षकों के लिए कार्यशाला, छात्रों के स्वास्थ्य व समग्र विकास पर जोर
    • Kotkhai: कोटखाई में 5.36 करोड़ से बन रहे बीडीओ कार्यालय का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया निरीक्षण
    • Shimla: बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं मंजूर: उपायुक्त अनुपम कश्यप, बिना लेबल खाद्य पदार्थों पर सख्ती के निर्देश
    • Sirmaur Road Accident : रेणुका में ऑल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Himachal : बिलासपुर में झारखंड की महिला की हत्या, टैंक में मिला शव; पति और दो देवर फरार

    बिलासपुर में झारखंड की महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला। घर के टैंक में मिला शव, पति और दो देवर फरार। पुलिस जांच और तलाश जारी।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 9, 20261 Comment
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर

    हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कोसरियां गांव में झारखंंड की एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की पहचान गुड़िया पत्नी गोविंद राम के रूप में हुई है। महिला का शव घर के साथ बने पानी के टैंक के अंदर से बरामद किया गया है। घटना के बाद से उसका पति और दो देवर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार गोविंद राम अपनी पत्नी और अपने दो भाइयों बंसी चौहान व गुड्डू के साथ गांव कोसरियां में रामलाल के मकान में किराए पर रह रहा था। सभी मूल रूप से गांव नोडिया लोहारसी, जिला पलामू (झारखंड) के निवासी हैं और मजदूरी के सिलसिले में यहां रह रहे थे। सोमवार को स्थानीय लोगों को मकान से तेज दुर्गंध आने लगी। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली, जहां घर के साथ बने टैंक के अंदर से महिला का शव बरामद हुआ। शव को छिपाने के तरीके से यह स्पष्ट है कि घटना को दबाने की कोशिश की गई।

    घटना के बाद से महिला का पति गोविंद राम और उसके दोनों भाई लापता हैं। पुलिस को आशंका है कि तीनों ने मिलकर महिला की हत्या की और शव को टैंक में छिपा दिया। हालांकि हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

    #Bilaspur #CrimeNews #CrimeReport #HimachalNews #himachalpradesh #HindiNews #IndiaNews #JharkhandNews #MahilaHatya #MurderCase #PoliceInvestigation #SadarBilaspur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Sirmaur Road Accident : रेणुका में ऑल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत

    March 30, 2026

    Himachal Drug Case : तीन माह के मासूम को घर छोड़ चिट्टा लेने पंजाब गए दंपती, वापसी में पुलिस के हत्थे चढ़े

    March 30, 2026

    Kangra Road Accident : शाहपुर में खाई में गिरी कार, शिक्षक समेत 2 की मौत; 3 गंभीर घायल

    March 28, 2026

    Shimla Drug Case: पंजाब से नशा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 माह में 11 बड़े तस्कर दबोचे

    March 25, 2026

    Double Death Case : युवक ने युवती की हत्या के बाद खुद फंदा लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

    March 24, 2026

    Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप

    March 23, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Palampur Suicide Case : प्राइवेट कॉलेज के क्लासरूम में छात्रा ने पंखे से लटककर दी जान

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 9 3 3
    Users Today : 2
    Total Users : 101933
    Total views : 206237
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.