Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    टॉप न्यूज

    Shimla : कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र से यूजी में सेमेस्टर सिस्टम लागू, एनईपी-2020 के अनुरूप बदलाव

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कॉलेजों में यूजी में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने का फैसला किया। एनईपी-2020 के तहत विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नए पाठ्यक्रम, आंतरिक मूल्यांकन और कौशल आधारित शिक्षा पर जोर दिया जाएगा।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 7, 2026Updated:March 9, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रम में सेमेस्टर सिस्टम लागू किया जाएगा। राज्य सरकार ने यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के अनुरूप उच्च शिक्षा में सुधार और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया है।

    राज्य सचिवालय में शुक्रवार को हुई राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी से संबद्ध सभी सरकारी कॉलेजों में एनईपी लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कॉलेजों में एनईपी को प्रभावी ढंग से लागू करने का जोर दिया और कहा कि इससे छात्रों को व्यावसायिक और कौशल आधारित शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

    30 दिन के भीतर घोषित किए जाएंगे परिणाम

    मंत्री ने कहा कि स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम में सेमेस्टर प्रणाली पहले ही सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है। अब इसे यूजी में लागू करने से शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्रों के लर्निंग आउटकम में सुधार आएगा। उन्होंने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को तकनीकी मूल्यांकन, स्पॉट मूल्यांकन और मजबूत आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली अपनाने के निर्देश दिए, जिससे परीक्षा परिणाम 30 दिनों के भीतर घोषित किए जा सकेंगे और परिणामों की पारदर्शिता बढ़ेगी।

    2026-27 सत्र से एनईपी के अनुरूप नए पाठ्यक्रमों में शामिल हैं:

    • तीन वर्ष का स्नातक कार्यक्रम

    • चार वर्ष का ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च कार्यक्रम (अधिक छात्र संख्या वाले कॉलेजों में लागू)

    • पांच वर्ष का एकीकृत स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम

    शिक्षकों के 389 पद भरेगी राज्य सरकार

    रोहित ठाकुर ने लर्निंग आउटकम आधारित पाठ्यक्रम (LOCF) को अपनाने, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास, इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप आधारित डिग्री कार्यक्रमों पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा विभाग में शिक्षकों के 389 पद भरने जा रही है और इस संबंध में प्रस्ताव प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा गया है।

    75 से कम छात्रों वाले कॉलेजों का होगा युक्तिकरण

    मंत्री ने कॉलेजों में आंतरिक रैंकिंग प्रणाली शुरू करने और संस्थानों को अधिक स्वायत्तता देने के निर्देश भी दिए, ताकि वे अन्य संस्थाओं के साथ समझौते कर कौशल विकास और रोजगार आधारित कार्यक्रम शुरू कर सकें। उन्होंने अधिकारियों को 75 से कम छात्र संख्या वाले कॉलेजों का युक्तिकरण करने के लिए कहा, जिससे शैक्षणिक और बुनियादी ढांचे का बेहतर उपयोग हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि एनईपी के तहत सेमेस्टर प्रणाली और आंतरिक मूल्यांकन तुरंत पूरी तरह लागू करना संभव न हो, तो कम से कम 50% तक इसे लागू किया जाए और धीरे-धीरे इसे पूर्ण रूप से लागू किया जाए।

    #EducationNews #HigherEducation #HimachalNews #himachalpradesh #HPColleges #HPUniversity #MandiNews #NEP2020 #SemesterSystem #ShimlaNews #SPUMandi #Students #UGCourses
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: अभिषेक बने बेस्ट एथलीट, राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन

    March 15, 2026

    Dharamshala : CU Convocation में 509 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 28 मेधावियों को गोल्ड मेडल

    March 15, 2026

    Shimla Drug Case : गोवा से शिमला पहुंचा एक करोड़ का एलएसडी, अंतरराज्यीय नेटवर्क से उठे पुलिस व्यवस्था पर सवाल

    March 15, 2026

    Nahan : एचआरटीसी बस में गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला ने दिया बच्ची को जन्म

    March 14, 2026

    Shimla : जुब्बल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के दो तस्कर 44.15 ग्राम चिट्‌टे के साथ गिरफ्तार

    March 13, 2026

    Mandi : द्रंग कॉलेज में राजनीति शास्त्र और इतिहास में शुरू होगी पीजी, द्रंग के छात्रों को मिलेगी बड़ी सुविधा

    March 12, 2026

    Himachal : शिमला में एक करोड़ की एलएसडी ड्रग बरामद, सिरमौर की युवती और पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

    March 12, 2026

    Shimla : एचपीयू ने जारी की यूजी-पीजी परीक्षाओं की डेटशीट, 28 मार्च से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं

    March 12, 2026

    Shimla : आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी शुरू, 30 से 50 हजार में होंगे हाईटेक ऑपरेशन

    March 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    0 9 9 6 3 9
    Users Today : 5
    Total Users : 99639
    Total views : 202343
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.